सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   old High Court water tank bridge will be closed from April 10, and a new ROB will be demolished to build it.

Prayagraj : हाईकोर्ट पानी टंकी का पुराना पुल 10 अप्रैल से होगा बंद, तोड़कर बनाया जाएगा नया आरओबी

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 08 Apr 2026 02:44 PM IST
विज्ञापन
सार

हाईकोर्ट पानी की टंकी का पुराना पुल दस अप्रैल से बंद हो रहा है। इस पर आवागमन पूरी तरह से रोक दिया जाएगा। पुल को तोड़कर इसके स्थान पर नए पुल का निर्माण कराया जाएगा। नया पुल 2028 तक बनकर तैयार हो सकता है।

old High Court water tank bridge will be closed from April 10, and a new ROB will be demolished to build it.
हाईकोर्ट पानी टंकी पुल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

हाईकोर्ट पानी की टंकी का पुराना पुल दस अप्रैल से बंद हो रहा है। इस पर आवागमन पूरी तरह से रोक दिया जाएगा। पुल को तोड़कर इसके स्थान पर नए पुल का निर्माण कराया जाएगा। नया पुल 2028 तक बनकर तैयार हो सकता है। पुराने पुल के टूटने के बाद सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन इसके बगल बने नए पुल से होगा। इससे लोगों को जाम समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। हाईकोर्ट पानी टंकी से लीडर रोड पर खुसरो बाग चौराहे को जाने वाला यह पुराना पुल करीब 100 वर्ष पुराना है।

Trending Videos


पुल काफी जर्जर हो चुका है। लखनऊ से आई टेक्निकल टीम ने इस पर आवागमन को खतरा बताया था। इसके बाद पुल पर बड़े वाहनों का आवागमन रोक दिया है। इस  पर सिर्फ दो पहिया, साइकिल और पैदल यात्रियों का आवागमन होता है। कुंभ 2025 के मद्देनजर इसको तोड़ने की समय सीमा  को बढ़ा दिया गया था। नए पुल की स्वीकृति मिलने के बाद अब इस जर्जर पुल को तोड़ने की तैयारी फिर शुरू कर दी गई है। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम लिमिटेड नए पुल का निर्माण करेगा। रेलवे ट्रैक के ऊपर का सारा काम रेलवे द्वारा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed