{"_id":"6a85797b43bbacdd6d03448c","slug":"assets-worth-25-crore-belonging-to-jp-dubey-a-close-associate-of-mafia-figure-atiq-have-been-attached-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagrajn : माफिया अतीक के करीबी जेपी दुबे की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क, गैंगस्टर के तहत हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagrajn : माफिया अतीक के करीबी जेपी दुबे की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क, गैंगस्टर के तहत हुई कार्रवाई
Wed, 19 Aug 2026 03:08 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 19 Aug 2026 03:08 PM IST
सार
माफिया अतीक अहमद के करीबियों पर शिकंजा कसने की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने अतीक के गैंग का सहयोगी बताए जा रहे गैंगलीडर जय प्रकाश दुबे उर्फ जेपी दुबे की करीब 25 करोड़ रुपये कीमत की अचल संपत्ति कुर्क कर दी है।
विज्ञापन
माफिया अतीक के करीबी जेपी दुबे की जमीन कुर्की के दौरान पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माफिया अतीक अहमद के करीबियों पर शिकंजा कसने की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने अतीक के गैंग का सहयोगी बताए जा रहे गैंगलीडर जय प्रकाश दुबे उर्फ जेपी दुबे की करीब 25 करोड़ रुपये कीमत की अचल संपत्ति कुर्क कर दी है। गैंगस्टर एक्ट के तहत पुलिस आयुक्त न्यायालय ने सोमवार को कुर्की का आदेश पारित किया था।
विज्ञापन
जेपी दुबे की कुर्क की गई संपत्तियां सदर तहसील क्षेत्र के शाहा उर्फ पीपलगांव, रहीमाबाद, कटहुला गौसपुर और चंद्रभानपुर में स्थित हैं। कुल 10 गाटों में दर्ज इन संपत्तियों का रकबा 7,482.66 वर्गमीटर है। पुलिस के मुताबिक, जेपी दुबे माफिया अतीक अहमद के गैंग का सहयोगी सदस्य रहा है। उसने अपने भय और दबंगई के बल पर लोगों को डराया-धमकाया और अपराध से अर्जित धन से जमीनें खरीदीं। उसके खिलाफ रंगदारी, जमीन पर कब्जे, मारपीट, हत्या के प्रयास समेत कई आपराधिक मामलों का पुलिस रिकॉर्ड में उल्लेख है।
विज्ञापन
वर्ष 2025 में जमीन विवाद को लेकर पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर जानलेवा हमले के मामले में भी जेपी दुबे की गिरफ्तारी हुई थी। वहीं, न्यायालय ने थाना एयरपोर्ट प्रभारी को संपत्तियों का प्रशासक नियुक्त किया है। अब इन जमीनों पर किसी तरह का अवैध कब्जा या अतिक्रमण नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन
चार गांवों में खरीदी जमीन, कीमत 25 करोड़
पुलिस के अनुसार शाहा उर्फ पीपलगांव में 530.26 वर्गमीटर, रहीमाबाद में 1,960 वर्गमीटर, कटहुला गौसपुर में 1,985 वर्गमीटर और चंद्रभानपुर में 3,007.40 वर्गमीटर जमीन कुर्क की गई है। इन सभी को मिलाकर कुल रकबा 7,482.66 वर्गमीटर है। पुलिस ने इसकी वर्तमान बाजार कीमत करीब 25 करोड़ रुपये आंकी है।
संगठित अपराध से जुड़े लोगों और अपराध से अर्जित संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। -मनीष शांडिल्य, डीसीपी