सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   BJP tightens its belt, hands over responsibility of victory to newly appointed office bearers

Prayagraj News: भाजपा ने कसी कमर, नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपी जीत की जिम्मेदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
BJP tightens its belt, hands over responsibility of victory to newly appointed office bearers
सिविल लाइंस स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में गंगा पार के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का हु
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 के रण को जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने प्रयागराज में बिसात बिछानी शुरू कर दी है। महानगर और यमुनापार इकाइयों में नवनियुक्त पदाधिकारियों और जिला कार्यसमिति सदस्यों के स्वागत के साथ ही विजय संकल्प का शंखनाद किया गया। संगठन ने साफ कर दिया है कि आगामी चुनाव की कमान अब अनुभवी मार्गदर्शकों और ऊर्जावान युवाओं के कंधों पर साझा रूप से होगी।
Trending Videos

भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने रविवार को पार्टी कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए एकजुटता का मंत्र दिया। इस अवसर पर डिजिटल मोर्चे को मजबूत करने के लिए सोशल मीडिया और आईटी टीम भी घोषित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें सुजीत कुशवाहा को जिला सोशल मीडिया प्रभारी, शुभम सिंह को जिला आईटी संयोजक, आनंद दुबे, सतीश प्रजापति, चंद्रा अहलूवालिया (सह प्रभारी), प्रियंका पाराशर और नीलम पाल (सह संयोजक) को महत्वपूर्ण भूमिकाएं सौंपी गईं। शोभिता श्रीवास्तव को मन की बात का जिला संयोजक और विपुल मित्तल को जिला कार्यालय प्रभारी बनाया गया है।
यमुनापार की चारों विधानसभाओं में परचम लहराने का लक्ष्य
यमुनापार जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने सिविल लाइंस स्थित जिला कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों का अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि 2027 में चारों विधानसभाओं में कमल खिलाने की जिम्मेदारी अब युवा टीम की है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संतरा देवी बिंद, राजेश्वरी तिवारी, जिला महामंत्री प्रदीप पांडेय, पुष्पराज पटेल, अजय सिंह, गौतम भारती, रामसुख कुशवाहा, सुशील मिश्रा, मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed