फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chakrdhar was making lough continue with his creative lines.

चुटीली रचनाओं से गुदगुदाते रहे चक्रधर

Mon, 25 Mar 2019 12:04 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 25 Mar 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
Chakrdhar was making lough continue with his creative lines.
chakradhar - फोटो : प्रयागराज
 इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन की ओर से रविवार को होली मिलन के तहत काव्य संध्या भी आयोजित की गई। जाने माने कवि पद्मश्री अशोक चक्रधर ने पारंपरिक होली के संदर्भो को रेखांकित करते हुए ‘गांव, गंवई, जातक कथाएं, अस्पताल, सैनिक, मसलाराम, कुंए का मेढ़क जैसे अनेक रचनाएं सुनाकर तालियां बटोरीं।
विज्ञापन


यश मालवीय ने ‘काम की बातें करेंगे कल, आज तो इतवार का दिन है सहित तुमने याद किया, हम तो मन ही मन फूल गए,पेन रूमाल घड़ी मोबाइल सबकुछ भूल गए सुनाकर श्रोताओं को मुग्ध किया। वहीं डॉ.श्लेेष गौतम ने ‘गंगा यमुना की लहरों का आंखों में संगम, खोल रहा है कौन न जाने यादों का एलबम और  डूब रहे उतरा रहे देवर भाभी संग, फागुन पे हावी रहा होली का हुड़दंग’सुनाकर आनंदित किया।
विज्ञापन


इसी क्रम में डॉ.प्रकाश खेतान एवं डॉ.सीएम पांडे ने भी रचनापाठ किया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने दीप जलाकर उद्घाटन किया। एसोसिएसन की ओर से कवियों को सम्मानित भी किया गया। एसोसिएशन सभागार में हुए कार्यक्रम का संचालन डॉ. श्लेष गौतम, स्वागत डॉ.आरकेएस चौहान एवं डॉ.राजेश मौर्या एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. युगांतर पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed