{"_id":"66fe44d5291d8eba4e0c0fc8","slug":"chief-minister-yogi-talk-to-the-saints-of-the-akharas-it-is-possible-to-announce-the-dates-of-the-royal-bath-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : अखाड़ों के संतों से वार्ता करेंगे मुख्यमंत्री, शाही स्नान की तारीखों की घोषणा संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : अखाड़ों के संतों से वार्ता करेंगे मुख्यमंत्री, शाही स्नान की तारीखों की घोषणा संभव
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 03 Oct 2024 12:46 PM IST
विज्ञापन
सार
स्नान पर्वों की तारीखें तो तय हैं लेकिन अभी तक इसकी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। बैठक में शाही तथा अन्य स्नान पर्वों की तारीखों पर मुहर लगने की उम्मीद है। मेला प्रशासन की ओर से इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है जिसे बैठक में रखा जाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
मुख्यमंत्री की छह अक्तूबर को प्रयागराज आगमन पर अखाड़ा के संतों के साथ महत्वपूर्ण बैठक होगी। उसमें मेला का खाका तैयार करने के साथ लोगो भी जारी हो सकता है। इसके अलावा शाही स्नान एवं अन्य प्रमुख पर्वों की तारीखों की घोषणा करने की भी तैयारी है।
Trending Videos
अभी प्रोटोकाल तो नहीं आया है लेकिन छह अक्तूबर को मुख्यमंत्री का आना तय माना जा रहा है। इसे ध्यान में रखकर तैयारी शुरू कर दी गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री महाकुंभ के कार्यों का निरीक्षण करेंगे। साथ में समीक्षा बैठक करेंगे। इसी क्रम में सुबह करीब 11 बजे अखाड़ा के संतो के साथ बैठक में महाकुंभ आयोजन पर चर्चा करेंगे। बताया जा रहा है कि इस बैठक में पूरे आयोजन का खाका तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्नान पर्वों की तारीखें तो तय हैं लेकिन अभी तक इसकी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है। बैठक में शाही तथा अन्य स्नान पर्वों की तारीखों पर मुहर लगने की उम्मीद है। मेला प्रशासन की ओर से इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है जिसे बैठक में रखा जाएगा।
इसके अलावा लोगो भी तैयार है लेकिन अभी तक इसे जारी नहीं किया गया है। संतों संग बैठक में लोगो भी जारी होने की उम्मीद है। हालांकि अभी मुख्यमंत्री के आगमन का प्रोटोकाल जारी नहीं हुआ है। इसलिए अफसर कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। एक वरिष्ठ अफसर ने बताया कि संतों संग बैठक में लोगो जारी होने के बाद महाकुंभ के देश-विदेश में प्रचार-प्रसार की औपचारिक शुरुआत होगी। फाइलों पर भी यही लोगो रहेगा।
शाही और पेशवाई जैसे शब्दों के विकल्प पर चर्चा संभव
मुख्यमंत्री और अखाड़ा के संतों के बीच बैठक में शाही और पेशवाई की जगह संस्कृत के शब्दों के उपयोग पर चर्चा भी संभावित है। संतों की ओर से इसका प्रस्ताव रखे जाने की तैयारी है। हालांकि, इनकी जगह नए शब्द क्या होंगे इसे लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं हो पाया है।
