सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CM will also go to the camp of Yogi Mahasabha with the religious flag of Vaishnavi Akharas

Prayagraj: वैष्णवी अखाड़ों के धर्मध्वजा संग योगी महासभा के शिविर में भी जाएंगे सीएम, चार घंटे रहेंगे प्रयागराज

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 27 Dec 2024 02:55 PM IST
विज्ञापन
सार

सीएम वैष्णवी अखाड़ों निर्वाणी अनि, दिगंबर अनि व निर्मोही अनि अखाड़ा की चरण पादुका पूजन व ध्वज महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद महासभा शिविर में जाएंगे और निरीक्षण करेंगे। इसके बाद पौने दो बजे आईसीसीसी आएंगे।

CM will also go to the camp of Yogi Mahasabha with the religious flag of Vaishnavi Akharas
प्रयागराज संगम पर निरीक्षण के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

सीएम योगी शनिवार को प्रयागराज आ रहे हैं। करीब चार घंटे के कार्यक्रम के दौरान वह वैष्णवी अखाड़ों के धर्मध्वजा कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही अखिल भारतीय अवधूत भेष बारह पंथ-योगी महासभा के शिविर का निरीक्षण करेंगे। इसी महासभा से सीएम योगी जुड़े भी हैं। सीएम सवा महीने में छठी प्रयागराज आ रहे हैं। दिसंबर में ही यह उनका चौथा दौरा होगा। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार उनका हेलिकॉप्टर करीब 12 बजे पुलिस लाइन में उतरेगा। वहां से वह मेला क्षेत्र स्थित अखाड़ा सेक्टर में पहुंचेंगे।

Trending Videos


सीएम वैष्णवी अखाड़ों निर्वाणी अनि, दिगंबर अनि व निर्मोही अनि अखाड़ा की चरण पादुका पूजन व ध्वज महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद महासभा शिविर में जाएंगे और निरीक्षण करेंगे। इसके बाद पौने दो बजे आईसीसीसी आएंगे। वहां महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसके बाद वह छह लेन पुल का निरीक्षण करेंगे। पौने चार बजे पुलिस लाइन आएंगे और हेलिकॉप्टर से लखनऊ रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


23 दिसंबर को सीएम ने 30 दिसंबर तक सभी जरूरी काम पूरा करने के निर्देश दिए थे। उन्होंने सुरक्षा के मद्देनजर भी आवश्यक निर्देश दिए थे। सीएम शनिवार को इस बाबत भी जानकारी लेंगे। इसके अलावा 13 दिसंबर को प्रयागराज आए मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने वापसी में छह लेन पुल के साथ बनने वाले स्टील ब्रिज को पार किया था। उसका एक लेन चालू हो गया है। दूसरा भी जल्द चालू होने की बात कही जा रही है। सीएम छह लेन पुल के निरीक्षण के साथ इसकी भी समीक्षा करेंगे। सीएम के आने से पहले मेला एवं जिला प्रशासन की ओर से तैयारी तेज कर दी गई हैं। अफसरों ने बृहस्पतिवार को सीएम के निरीक्षण वाले हर स्थानों का दौरा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed