Prayagraj : सीएम योगी पहुंचे प्रयागराज, सुरक्षा व्यवस्था का रहा व्यापक बंदोबस्त, पटाखे फोड़ने पर मची खलबली
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को प्रयागराज पहुंचे। यहां उन्होंने वैवाहिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और वरवधू को आशीर्वाद दिया। सीएम का यह कार्यक्रम पूरी तरह से निजी था। वह मीडियाकर्मियों और स्थानीय नेताओं से भी नहीं मिले।
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार शाम प्रयागराज में आयोजित दो वैवाहिक कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की और उनसे प्रयागराज का हालचाल जाना। सीएम योगी रविवार शाम 5:55 बजे राजकीय वायुयान से बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे और इसके बाद 6:05 बजे एयर वाइस मार्शल अमन कपूर के आवास पर उनकी पुत्री के वैवाहिक समारोह में शामिल हुए।
para_count-0 para_count-1 para_count-1 para_count-1मुख्यमंत्री यहां तकरीबन 20 मिनट तक रहे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, सांसद प्रवीण पटेल, महापौर गणेश केसरवानी, विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी, दीपक पटेल, पूजा पाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ला से भी उन्होंने मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से प्रयागराज का हालचाल पूछा।
para_count-1समारोह में 20 मिनट रुकने के बाद वह बमरौली एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए, जहां से 7:55 बजे उन्होंने लखनऊ के लिए उड़ान भरी। मुख्यमंत्री के आगमन के कारण आयोजन स्थल के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। वापसी पर मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया।
para_count-3 para_count-4
विरोध से पहले हिरासत में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता
सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रयागराज आगमन की सूचना पर युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनके विरोध की तैयारी की थी। वे शंकराचार्य अपमान, यूजीसी, ट्रेड डील जैसे मुद्दों पर सीएम के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराना चाहते थे। हालांकि, पुलिस ने कार्यकर्ताओं को सिविल लाइंस में काॅफी हाउस के सामने हिरासत में ले लिया और सिविल लाइंस थाने में उन्हें रोककर रखा। युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेश कुमार मिश्र समेत ओम प्रकाश ओपी, सूरज तिवारी, मनोज पासी, आदेश शर्मा आदि कार्यकर्ताओं को सीएम के लौटने के बाद पुलिस ने छोड़ा।
पटाखे फोड़ने पर मची खलबली
सीएम योगी यमुना बैंक रोड पर स्थित त्रिवेणी दर्शन गेस्ट हाउस में आयोजित जस्टिस समित गोपाल के बेटे की शादी के बाद आयोजित आशीर्वाद समारोह में हिस्सा लिया। सीएम के आगमन के आधा घंटा पहले ही यमुना बैंक रोड पर मनकामेश्वर मंदिर मोड़ से ही आवागमन पूरी तरह से रोक दिया गया। लोगों को घरों में कैद कर दिया गया और उनके घरों के बाहर हरा पर्दा और टीन लगा दिया गया। गेस्ट हाउस के आसपास खड़ी भीड़ को भी खदेड़कर अंदर कर दिया गया। योगी के आने के ऐन मौके पर गेस्ट हाउस के सामने मुहल्ले में लगातार तेज आवाज में पटाखे बजने और रॉकेट छुड़ाने पर सीएम की सुरक्षा में तैनात पुलिस अधिकारियों में खलबली मच गई। पुलिसकर्मियों ने मुहल्ले में जाकर लोगों को समझाया तब जाकर पटाखे फोड़ना बंद किया गया। इसको लेकर काफी देर तक अफरातफरी मची रही।