सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Massive fire breaks out in Jhusi, five shops burnt to ashes, panic ensues

Prayagraj : झूंसी में लगी भीषण आग, पांच दुकानें जलकर राख, मची अफरातफरी

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 11 Mar 2026 11:32 AM IST
विज्ञापन
सार

झूंसी थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी योजना संख्या तीन में मंगलवार देर रात बिजली उपकेंद्र के सामने स्थित पांच दुकानों में भीषण आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई।

Prayagraj: Massive fire breaks out in Jhusi, five shops burnt to ashes, panic ensues
झूंसी के आवास विकास कालोनी में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

झूंसी थाना क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी योजना संख्या तीन में मंगलवार देर रात बिजली उपकेंद्र के सामने स्थित पांच दुकानों में भीषण आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। आग की लपटें इतनी भयानक थी कि लोग पास जाने से भी डर रहे थे। इसी दौरान नाश्ते की दुकान में रखा सिलिंडर भी ब्लास्ट कर गया। करीब आधे घंटे के बाद दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग की लपटों पर काबू पाने में जुट गई। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। घटना के कारण कॉलोनी के आधे से ज्यादा हिस्से में बिजली आपूर्ति देर रात तक गुल रही। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका था।

Trending Videos


झूंसी की आवास विकास कॉलोनी योजना संख्या तीन में बिजली उपकेंद्र के ठीक सामने झोपड़ी में महेंद्र ने फल की दुकान और उसके पास गुमटी में घड़ी की दुकान है। इसके पास ही मलावा गांव के गुड्डू यादव ने चाय-नाश्ते की दुकान और संतोष ने बाटी-चोखा की दुकान खोल रखी है। मंगलवार की देर शाम सभी दुकान बंदकर अपने घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच देर रात करीब 12:15 बजे अचानक इन दुकानों में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने भयानक रूप धारण कर लिया और करीब पांच दुकान लपटों की चपेट में आ गईं। इसी दौरान गुड्डू यादव के नाश्ते की दुकान के भीतर रखा गैस सिलिंडर भी धमाके के साथ ब्लास्ट कर गया, जिससे लोगों में भी खलबली मच गई। आशंका है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट से इन दुकानों में आग लगी होगी।

सूचना पर दमकल की गाड़ी करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची और आग की लपटों को बुझाने में जुट गई। इसी बची झूंसी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि वहां मौजूद लोगों का कहना था कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट से नहीं बल्कि किसी ने दुश्मनी के चलते जानबूझकर लगाई है। झूंसी पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जाएगी।तकरीबन दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed