सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ashutosh Brahmachari attack case GRP scans 200 CCTV cameras from Ghaziabad to Prayagraj

आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमले का मामला: GRP ने गाजियाबाद से प्रयागराज तक खंगाले 200 CCTV कैमरे; इनके बयान हुए दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: Akash Dubey Updated Mon, 09 Mar 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
सार

रीवा एक्सप्रेस में आशुतोष ब्रह्मचारी पर हुए हमले के हमलावरों का सुराग नहीं मिला। जीआरपी ने 200 से अधिक सीसीटीवी खंगाले और बयान दर्ज किए, पर कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Ashutosh Brahmachari attack case GRP scans 200 CCTV cameras from Ghaziabad to Prayagraj
घायल आशुतोष महाराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रीवा एक्सप्रेस में रविवार को आशुतोष ब्रह्मचारी पर हुए हमले के मामले में हमलावरों की पहचान के लिए प्रयागराज और गाजियाबाद जीआरपी ने गाजियाबाद से लेकर सिराथू और प्रयागराज रेलवे स्टेशन तक लगे करीब 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। लेकिन, कोई भी हमलावर पकड़ में नहीं आया। जीआरपी ने कोच में यात्रा कर रहे सहयोगियों, अन्य यात्रियों और टीटीई के बयान दर्ज किए हैं। उससे भी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।  

Trending Videos


जीआरपी अधिकारियों के मुताबिक, घटना के बाद सबसे पहले गाजियाबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म, फुटओवर ब्रिज, एंट्री-एग्जिट गेट और टिकट काउंटर क्षेत्र में लगे करीब 70 सीसीटीवी कैमरे रविवार देर रात से सोमवार सुबह तक खंगाले गए। यहां जीआरपी गाजियाबाद और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त टीम की मौजूदगी में पड़ताल की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कानपुर सेंट्रल कंट्रोल रूम से ट्रेन के प्रमुख स्टेशनों के कैमरों के फुटेज भी निकलवाए गए। वहीं, सिराथू रेलवे स्टेशन पर रविवार देर रात और सोमवार सुबह जीआरपी कौशाम्बी की टीम ने करीब 40 कैमरों के फुटेज खंगाले। 

प्रयागराज जंक्शन पर सोमवार शाम तक जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर, वेटिंग एरिया, स्टेशन एंट्री-एग्जिट और पार्किंग में लगे करीब 90 कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी। जीआरपी ने बताया कि फुटेज की टाइमलाइन बनाकर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि संदिग्ध हमलावर किस स्टेशन से ट्रेन में चढ़े और घटना के बाद किस स्थान पर उतर सकते हैं। 

सीओ जीआरपी प्रयागराज अरुण कुमार पाठक ने बताया कि अब तक हमलावरों का सुराग नहीं लग पाया है। आशुतोष ब्रह्मचारी के साथ यात्रा कर रहे कई लोगों और टीटीई सहित कोच अटेंडेंट के भी बयान दर्ज किए गए हैं। मामले में विवेचक को जल्द ही गाजियाबाद भेजकर अन्य बिंदुओं की छानबीन की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed