सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Deputy CM Keshav launches a major attack on the opposition, saying

UP: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले- ‘बाजा बजा देंगे अफवाह फैलाने वालों का’

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 14 Mar 2026 01:23 PM IST
विज्ञापन
सार

Prayagraj News: पुलिस लाइन हेलीपैड और सर्किट हाउस में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। मीडियाकर्मियों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए केशव प्रसाद ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा मुखिया अखिलेश यादव पर घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया।

Deputy CM Keshav launches a major attack on the opposition, saying
प्रयागराज पहुंचने पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत करते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को संगम नगरी आगमन पर विपक्ष के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार किया। पुलिस लाइन हेलीपैड और सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत के बीच पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया।

Trending Videos


गैस सिलिंडर की आपूर्ति को लेकर देश में फैल रही खबरों पर डिप्टी सीएम ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘अफवाह गांधी' और ‘अफवाह यादव’ विपक्ष के ये नेता केवल दुष्प्रचार कर रहे हैं, ताकि जनता में भ्रम और डर पैदा हो। वैश्विक संकट की इस घड़ी में उन्हें देश के साथ खड़ा होना चाहिए था, लेकिन वे अपनी राजनीति चमका रहे हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने चेतावनी भरे लहजे में कहा, आने वाले समय में अफवाह फैलाने वाले इन दोनों नेताओं का हम बाजा बजा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों से दिया जवाब: 55 लाख की जगह 75 लाख बुकिंग
गैस की किल्लत के दावों को नकारते हुए उन्होंने आंकड़े पेश किए। उन्होंने बताया कि पहले जहां प्रतिदिन 55 लाख सिलिंडर बुक होते थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 75 लाख तक पहुंच गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आपूर्ति सुचारू है और सरकार हर नागरिक तक सिलिंडर पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मोदी की सफल विदेश नीति: ईरान से आ रहा है कच्चा तेल
ईरान, इस्राइल और अमेरिका के बीच जारी तनाव और खाड़ी देशों के युद्ध संकट पर डिप्टी सीएम ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा वैश्विक संकट के बावजूद पीएम मोदी की सशक्त विदेश नीति के कारण ईरान से भारत में क्रूड ऑयल और गैस सफलतापूर्वक आ रही है। दुनिया देख रही है कि संकट के समय में भी भारत का झंडा बुलंद है और आगे भी रहेगा।

2027 में फिर आएगी प्रचंड बहुमत की सरकार
आगामी चुनावों पर चर्चा करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश के अंदर कोई संकट नहीं है। भाजपा अब पूरी मजबूती के साथ चुनावी तैयारियों में जुट गई है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में विरोधियों को हराकर फिर प्रचंड बहुमत हासिल करेंगे। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और आगामी जिला पंचायत चुनावों के लिए रणनीति तैयार है। इससे पहले पुलिस लाइन पहुंचने पर महापौर गणेश केसरवानी, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता और अन्य जिला अध्यक्षों ने उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी, निर्मला पासवान, राजेश शुक्ला, राजेंद्र मिश्रा, मृत्युंजय तिवारी, वरुण केसरवानी, आशीष गुप्ता, सुबोध सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed