सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Direct recruitment will be done for 19884 backlog posts in Railways

UP: रेलवे में 19884 बैकलाग पदों पर होगी सीधी भर्ती, SC-OBC श्रेणी के लिए सबसे ज्यादा मौके, जानें पूरा विवरण

अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 24 Feb 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
सार

रेलवे अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और दिव्यांगजन श्रेणी के खाली पड़े हजारों बैकलॉग पदों को भरेगा। इसके लिए रेलवे कुल 19884 पदों पर विशेष भर्ती अभियान शुरू करने जा रहा है।

Direct recruitment will be done for 19884 backlog posts in Railways
रेलवे में नौकरी के अवसर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय रेलवे में नौकरी का सपना देख रहे आरक्षित वर्ग के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। रेलवे ने अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और दिव्यांगजन श्रेणी के खाली पड़े हजारों बैकलाग पदों को भरने के लिए विशेष अभियान की तैयारी शुरू कर दी है। रेलवे कुल 19884 पदों पर नियुक्तियां करेगा।

Trending Videos

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) और रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) के माध्यम से होने वाली इस भर्ती में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित पदों की संख्या सबसे अधिक है। आंकड़ों के अनुसार एक जनवरी 2026 तक रेलवे ने पिछले चक्रों के 18,121 आरक्षित और 482 दिव्यांगजन पदों पर नियुक्तियां पूरी कर ली हैं। इसमें ओबीसी वर्ग के सबसे ज्यादा 10,186 पद भरे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होती है बैकलाग भर्ती?
रेलवे के नियमों के मुताबिक, यदि किसी भर्ती सत्र में आरक्षित श्रेणी के योग्य उम्मीदवार नहीं मिल पाते हैं तो उन पदों को खत्म नहीं किया जाता। इन्हें बैकलाग के रूप में सुरक्षित रखा जाता है। अगले भर्ती चक्र में प्राथमिकता के आधार पर भरा जाता है। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि आगामी महीनों में शेष 19,884 पदों के लिए चयन प्रक्रिया में और तेजी लाई जाएगी।

रिक्तियों का विवरण
अनुसूचित जाति-6640 पद
अन्य पिछड़ा वर्ग-6459 पद
अनुसूचित जनजाति-5730 पद
दिव्यांगजन कोटा-1055 पद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed