सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Another FIR registered against bomber Guddu Muslim, shooters Sabir and Arman, case registered at Airport polic

Prayagraj : बमबाज गुड्डू मुस्लिम, शूटर साबिर और अरमान पर एक और एफआईआर दर्ज, तीनों पर है पांच-पांच लाख का इनाम

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 23 Feb 2026 11:55 AM IST
विज्ञापन
सार

Umesh Pal Murder Case : उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार चल रहे पांच-पांच लाख के इनामी अतीक अहमद के करीबी बमबाज गुड्डू मुस्लिम, शूटर अरमान और साबिर के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की गई है। यह केस थाने में एयरपोर्ट थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह की ओर से दर्ज कराई गई है।

Another FIR registered against bomber Guddu Muslim, shooters Sabir and Arman, case registered at Airport polic
उमेश पाल हत्याकांड के बाद सीसीटीवी में कैद बमबाज गुड्डू मुस्लिम और शूटर अरमान। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार चल रहे पांच-पांच लाख के इनामी अतीक अहमद के करीबी बमबाज गुड्डू मुस्लिम, शूटर अरमान और साबिर के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की गई है। यह केस एयरपोर्ट थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह की ओर से धूमनगंज थाने में दर्ज कराई गई है। तीनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में जून 2025 में कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था। हाजिर न होने पर मामला दर्ज किया गया है। 

Trending Videos


गुड्डू मुस्लिम निवासी चकनिरातुल चकिया थाना खुल्दाबाद, अरमान पुत्र शमीम निवासी महात्मा गांधी मार्ग सिविल लाइंस प्रयागराज और साबिरपुत्र नसीम निवासी मरियाडीह थाना धूमनगंज के खिलाफ धूमनगंज थाने में 2/3 गैंगस्टर के तहत केस दर्ज किया गया था। इसकी विवेचना एयरपोर्ट थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह कर रहे हैं। इनके विरुद्ध 12 जून को न्यायालय की ओर से गैर जमानती वारंट जारी किया गया था, लेकिन यह तीनों बदमाश गिरफ्तार नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 13 नवंबर 2025 को न्यायालय ने 83 बीएनएसएस का आदेश निर्गत किया। जिसके अनुपालन में तीनों बदमाशों के घर पर मुनादी कराई गई। बावजूद इसके तीनों बदमाश न तो न्यायालय और न ही विवेचक के समक्ष आत्मसमर्मण किए। यह तीनों लगातार फरार चल रहे हैं। यह कृत्य दंडनीय अपराध है। इस मामले में तीनों के खिलाफ एयरपोर्ट थाना प्रभारी और  विवेचक विनय कुमार सिंह ने धूमनगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। 

गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान पर है पांच-पांच लाख का इनाम

राजू पाल मर्डर केस के मुख्य गवाह रहे उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी गुड्डू मुस्लिम, शूटर साबिर और अरमान के ऊपर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम रखा है। धूमनगंज प्रभारी अमरनाथ राय ने 24 अक्तूबर 2024 को थाने में माफिया अतीक अहमद के बेटे अली और उमर समेत कुल 15 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें फरार चल रहे पांच लाख के तीन इनामी गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान भी शामिल थे। बता दें कि 24 फरवरी 2023 को हुए उमेश पाल हत्याकांड ने प्रदेश में सनसनी फैला दी थी। धूमनगंज में माफिया अतीक अहमद के शूटरों ने अधिवक्ता उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनर पर बम व ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी थी।

12 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

अधिकारियों के मुताबिक, इस बात के प्रमाण मिले हैं कि यह गैंग आर्थिक लाभ के लिए संगठित होकर अपराध करता रहा है। पूर्व में यह गैंग अतीक व अशरफ की सरपरस्ती में संचालित होता रहा। इसके बाद गैंग का सरगना अतीक का बेटा अली था। धूमनगंज में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में 12 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गुड्डू मुस्लिम, साबिर और अरमान फरार चल रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed