सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Class 2 student dies after being hit by a dumper, accident took place on Mirzapur Highway in Naini.

Prayagraj : डंपर की चपेट में आने से कक्षा दो की छात्रा की मौत, नैनी में मिर्जापुर हाईवे पर हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनी (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 23 Feb 2026 11:43 AM IST
विज्ञापन
सार

नैनी में मिर्जापुर हाईवे पर स्थित बेथनी कॉन्वेंट स्कूल में सोमवार सुबह पढ़ने जा रही कक्षा दो की छात्रा को डंपर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Class 2 student dies after being hit by a dumper, accident took place on Mirzapur Highway in Naini.
फलीशा। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

नैनी में मिर्जापुर हाईवे पर स्थित बेथनी कॉन्वेंट स्कूल में सोमवार सुबह पढ़ने जा रही कक्षा दो की छात्रा को डंपर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्कूल से 500 मीटर दूर केंद्रीय कारागार नैनी के सामने हुई घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग वहां एकत्र हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शव को कब्जे में ले लिया।

Trending Videos


नैनी थाना क्षेत्र के महेवा पश्चिम पट्टी निवासी नाजिम हुसैन की पुत्री फलीशा (10) बेथनी कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा दो में पढ़ती थी। उसके पिता का निधन हो चुका है, जिससे वह ननिहाल में ही रहती थी। सोमवार की सुबह उसके मामा वली हाफिज बाइक से उसे पहुंचाने गए थे। उसके साथ उसका भाई भी था। केंद्रीय कारागार नैनी गेट के सामने जैसी ही वह पहुंचे की आगे जा रही कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीछे से आ रहे डंपर ने छात्रा को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके मामा का पैर टूट गया। जानकारी होने पर बड़ी संख्या में परिवार व आसपास के लोग मौके पर जुड़ गए। जिससे मीरजापुर मार्ग पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस को गुस्साए लोगों ने शव उठाने से मना कर दिया, लेकिन पुलिस ने समझा कर लोगों को मौके से हटाया। कुछ देर बाद यातायात सुचारू हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed