सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   In Prayagraj, villagers held the village head hostage; police rescued him after considerable effort.

Prayagraj : प्रयागराज में ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान को बनाया बंधक, पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद कराया मुक्त

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 23 Feb 2026 01:23 PM IST
विज्ञापन
सार

सरायइनायत थाना क्षेत्र के दलापुर गांव में सोमवार को ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान को पंचायत भवन में बंधक बना लिया। ग्रामीणों ने पंचायत सहायक के मानदेय का भुगतान न करने और विकास कार्य में गड़बड़ी का आरोप लगाया। 

In Prayagraj, villagers held the village head hostage; police rescued him after considerable effort.
सरायइनायत में ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान को बनाया बंधक। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

सरायइनायत थाना क्षेत्र के दलापुर गांव में सोमवार को ग्रामीणों ने पंचायत सहायक एवं विकास कार्य में अनियमितता का आरोप लगाकर ग्राम प्रधान एवं सफाईकर्मियों को पंचायत भवन में बंधक बना लिया और अधिवक्ता नवीन द्विवेदी पंचायत भवन के गेट के सामने धरने पर न बैठ गए। साथ सूचना पर एसओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और प्रधान को मुक्त कराया तो ग्रामीणों से पुलिस की नोक झोंक होने लगी। पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को समझा बुझा कर शांत कराकर वहां से हटा दिया पर इसी बीच नवीन की तबियत खराब हो गई।

Trending Videos


गांव में कई दिनों से ग्रामीण ग्राम प्रधान द्वारा पंचायत सहायक नीलांचल का एक वर्ष से बकाया मानदेय के भुगतान एवं विकास कार्य में अनियमितता के आरोप में अधिवक्ता नवीन द्विवेदी के नेतृत्व में  विरोध कर रहे हैं। विरोध में अधिवक्ता नवीन पंचायत भवन पर अनशन पर बैठे थे। शनिवार को शाम नायब तहसीलदार विवेक पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपों की जांच कराने का आश्वासन देकर अनशन समाप्त कराया और पंचायत भवन में ताला बंद कराकर चाभी हल्का लेखपाल रवींद्र रावत को सुपुर्दगी में दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



In Prayagraj, villagers held the village head hostage; police rescued him after considerable effort.
सरायइनायत में ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान को बनाया बंधक। - फोटो : अमर उजाला।



सोमवार को ग्राम प्रधान रामचंद्र सोनकर सफाईकर्मियों जगमल बिंद एवं अजय कुमार यादव के साथ पहुंचे और दूसरी चाभी से पंचायत भवन का ताला खोलकर कुछ काम करने लगे। अधिवक्ता नवीन को जानकारी हुई तो वे ग्रामीणों के साथ वहां पहुंच गए। ग्रामीणों के पहुंचने पर सुरक्षा की दृष्टि से प्रधान ने अंदर से पंचायत भवन बंद कर दिया। इसी बीच ग्रामीणों ने गेट बाहर से बंद कर दिया और नवीन धरने पर बैठ गए। प्रधान और सफाई कर्मियों के बंधक होने की सूचना पर चौकी इंचार्ज रामायण सिंह मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों से प्रधान द्वारा पंचायत भवन का ताला खोलने को लेकर बहस होने लगी और ग्रामीण जिलाधिकारी को बुलाने की मांग करने लगे।

जानकारी होने पर एसओ संजय गुप्ता पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पंचायत भवन की कुंडी खोलकर प्रधान और सफाईकर्मियों को मुक्त कराया तो एसओ से ग्रामीणों की नोकझोंक होने लगी। पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत कर वहां से हटाया। इसी बीच नवीन की तबियत बिगड़ गई। जानकारी होने पर एसीपी थरवई कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे तब तक ग्रामीण की भीड़ वहां से जा चुकी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed