सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Due to faults and repairs, the electricity remained cut off throughout the day.

Prayagraj News: फाल्ट और मरम्मत के चलते दिनभर कटी रही बत्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Due to faults and repairs, the electricity remained cut off throughout the day.
विज्ञापन
बमरौली डिवीजन में बृहस्पतिवार को दिन भर बिजली कटौती होती रही। बिजली नहीं होने से लोगों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ी।
Trending Videos

झलवा के कई इलाकों में बिजली की दिनभर कटौती होती रही। कसारी मसारी, राजरूपपुर फल मंडी, 60 फीट रोड पर ट्रांसफॉर्मर केबल में फाल्ट के चलते कई इलाकों में बुधवार रात से बृहस्पतिवार दोपहर तक कटौती से लोग रहे परेशान रहे।
सुलेमसराय के न्याय विहार, शेरवानी और जयरामपुर क्षेत्र में सुबह करीब तीन बजे सप्लाई में फाल्ट होने के कारण सुबह तक बिजली बाधित रही। 33 केवी की मुख्य लाइन फेल होने के कारण भी आपूर्ति प्रभावित रही। करेली सहित कई इलाकों में बिजली की दिनभर कटौती होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रांचल उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में बुधवार रात करीब 2:30 बजे से बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। सुबह के समय एलटी लाइन टूटने और न्याय नगर फीडर में आग लगने से स्थिति और बिगड़ गई। इसके अलावा एसटीपी मनोहरपुर फीडर को भी बंद करना पड़ा।
कानपुर रोड, सुलेमसराय और धूमनगंज में 1.25 एमवीए केबल और ट्रांसफॉर्मर लगाने के कार्य के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रही।
कहार गल्ला में जंपर बांधने के लिए रात 2:30 बजे बिजली काटी गई, जबकि बैरहना और मलाकराज में रात करीब 1:30 बजे से चार बजे तक बिजली गुल रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed