प्रयागराज : आठ भाइयों पर महिला का धर्म परिवर्तन कराने का आरोप, पति ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
मऊआइमा नगर पंचायत क्षेत्र के मोहल्ला आजमपुर निवासी एक व्यक्ति ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक को शिकायती पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि दूसरे समुदाय के आठ सगे भाइयों ने उसकी पत्नी और बच्चों को नशीला पदार्थ खिला दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर पंचायत क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बच्चों के धर्म परिर्वतन का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी। उसने आठ सगे भाइयों पर नशीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है। उसने उप मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। जबकि महिला का कहना है कि मामला झूठा है। उसका पति से पारिवारिक न्यायालय में मामला चल रहा है।
मऊआइमा नगर पंचायत क्षेत्र के मोहल्ला आजमपुर निवासी एक व्यक्ति ने उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक को शिकायती पत्र भेजकर आरोप लगाया है कि दूसरे समुदाय के आठ सगे भाइयों ने उसकी पत्नी और बच्चों को नशीला पदार्थ खिला दिया। आरोपियों ने इसके बाद उसकी पत्नी का अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपियों ने उसकी पत्नी और बच्चों का धर्म परिवर्तन कराया। जब उसने विरोध किया तो उसे पीटकर भगा दिया।
यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने शिकायत करने पर पत्नी का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इधर, विवाहिता ने बताया कि उसका अपने पति से पारिवारिक न्यायालय में मामला चल रहा है। इस मामले में 16 नवंबर को तारीख लगी है। महिला का आरोप है कि पति नशे का आदी है। उसने जमीन बेच डाली और काफी कर्ज ले लिया है। वह घर से चला गया और हरिसेनगंज में रहता है। इंस्पेक्टर मऊआइमा वीरेंद्र कुमार कुशवाहा ने बताया कि कई बार जांच हो चुकी है। मामला निराधार है। वह परेशान करने के लिए तहरीर देता रहता है।