पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Eight FIRs registered against BKU State President Anuj Singh; accused of illegal plotting.

Prayagraj : भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह पर आठ एफआईआर दर्ज, अवैध प्लाटिंग का आरोप

Fri, 03 Jul 2026 11:33 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 Jul 2026 11:33 AM IST
सार

Prayagraj News : भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की शिकायत पर उनके खिलाफ एयरपोर्ट थाने में आठ अलग-अलग एफआईआर दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन
Eight FIRs registered against BKU State President Anuj Singh; accused of illegal plotting.
अनुज सिंह, अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन युवा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की शिकायत पर उनके खिलाफ एयरपोर्ट थाने में आठ अलग-अलग एफआईआर दर्ज किए गए हैं। सभी एफआईआर बिना नक्शा स्वीकृत कराए अवैध प्लाटिंग और निर्माण कराने के आरोप में दर्ज हुए हैं। पुलिस के अनुसार, पीडीए के अवर अभियंताओं और संबंधित क्षेत्रों के लेखपालों की ओर से दी गई अलग-अलग तहरीरों के आधार पर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन






आरोप है कि अनुज सिंह ने विभिन्न स्थानों पर प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराए बिना प्लाटिंग और निर्माण कराया, जिससे विकास प्राधिकरण अधिनियम और अन्य संबंधित नियमों का उल्लंघन हुआ। एयरपोर्ट थाने में दर्ज आठों एफआईआर की विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। उधर, अनुज सिंह इन दिनों संगम क्षेत्र में किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर जल सत्याग्रह आंदोलन पर बैठे हैं। ऐसे समय में उनके खिलाफ एक साथ आठ एफआईआर दर्ज होने से मामला राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन


उधर, अनुज सिंह ने कहा कि उनके ऊपर लगाए गए सारे आरोप निराधार और बेबुनियाद हैं। उन्होंने कभी जमीन की प्लाटिंग की ही नहीं है। वह इस धंधे से उनका दूर-दूर तक वास्ता नहीं है। किसानों के आंदोलन को कुचलने के लिए प्रशासन के ईशारे पर उनके ऊपर केस दर्ज किए गए हैं। वह इससे डरने वाले नहीं हैं। उनका जल सत्याग्रह जारी रहेगा। किसानों की आवाज को वह उठाते रहेंगे। जब तक मांगे नहीं पूरी हो जाती तब तक वह आंदोलन जारी रखेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed