पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP TET: 13 impersonators caught during the TET exam; one candidate arrested in Agra for cheating using

UP TET : टीईटी परीक्षा में 13 मुन्नाभाई पकड़े गए, आगरा में मोबाइल से नकल करते हुए एक परीक्षार्थी गिरफ्तार

Fri, 03 Jul 2026 02:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 Jul 2026 02:44 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) में शुक्रवार को प्रथम पाली में उत्तर प्रदेश में परीक्षार्थियों की उपस्थिति 92.4 फीसदी रही। इस दौरान दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए 13 मुन्नाभाई पकड़ लिए गए। 

विज्ञापन
UP TET: 13 impersonators caught during the TET exam; one candidate arrested in Agra for cheating using
यूपी टीईटी में 13 मुन्नाभाई और एक नकलची गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) में शुक्रवार को प्रथम पाली में उत्तर प्रदेश में परीक्षार्थियों की उपस्थिति 92.4 फीसदी रही। इस दौरान दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए 13 मुन्नाभाई पकड़ लिए गए। वहीं आगरा के एक केंद्र पर मोबाइल से नकल करते एक नकलची परीक्षार्थी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (यूपीईएसएससी) के अनुसार प्रथम पाली में सिद्धार्थनगर, बस्ती, मथुरा, अमेठी, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर नगर, गोंडा, बदायूं, अलीगढ़ और उन्नाव में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे मुन्नाभाई पकड़े गए हैं। इसी तरह आगरा के एक परीक्षा केंद्र पर एक परीक्षार्थी मोबाइल से नकल करते हुए पकड़ लिया गया। सभी के खिलाफ नियानुसार कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed