सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Eighth-grade student hangs herself after being rebuked by her father; no suicide note found at the scene

Prayagraj : पिता की फटकार के बाद फंदे से लटकी आठवीं की छात्रा, मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 08 Feb 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
सार

पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के गांव शेख सरवा में आठवीं की छात्रा दिपाली (14) का शव बल्ली के सहारे फंदे से लटका मिला। पुलिस जांच में आशंका जताई गई है कि पिता की फटकार के बाद छात्रा ने फंदे से लटक कर जान दे दी।

Eighth-grade student hangs herself after being rebuked by her father; no suicide note found at the scene
आठवीं की छात्रा का शव फंदे से लटकता मिला। - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार

पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के गांव शेख सरवा में आठवीं की छात्रा दिपाली (14) का शव बल्ली के सहारे फंदे से लटका मिला। पुलिस जांच में आशंका जताई गई है कि पिता की फटकार के बाद छात्रा ने फंदे से लटक कर जान दे दी। घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं, घर में कोहराम मचा हुआ है।

Trending Videos

पूरामुफ्ती में सल्लाहपुर गांव के शेख सरवा में शिवबाबू अपनी पत्नी, बेटे गगन और बेटी दिपाली के संग रहते हैं। वह मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। बेटा गगन गांव में ही ठेला लगाता है। जबकि, बेटी दिपाली गांव के ही एक स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा थी। शनिवार शाम करीब पांच बजे दिपाली अपने कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटकी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने आननफानन उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई। देर रात पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे सल्लाहपुर चौकी इंचार्ज हंसराज ने जांच पड़ताल शुरू की। पता चला कि दिपाली से किसी बात को लेकर शिवबाबू की कहासुनी हुई थी। इससे गुस्साए पिता ने बेटी को फटकार लगाकर डंडे से मार दिया था।

आशंका है कि इसी बात से नाराज होकर दिपाली ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, पूरामुफ्ती थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed