सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Even though there was no digital tracking of mobile phones, crimes were still being exposed

Prayagraj : मोबाइल फोन न डिजिटल ट्रैकिंग फिर भी अपराधों का होता था खुलासा, प्रयागराज पहुंचे एसपी सिंह बघेल

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 09 Nov 2025 07:27 PM IST
विज्ञापन
सार

तीस साल से ज्यादा की की सेवा देने वाले आईपीएस और पुलिसकर्मी अनुभव के खजाने हैं, पहले तो न मोबाइल फोन और ना ही डिजिटल ट्रैकिंग होता था, बावजूद इसके 90 फीसदी से अधिक अपराधों का खुलासा हो जाता था।

Even though there was no digital tracking of mobile phones, crimes were still being exposed
प्रयागराज पुलिस के कार्यक्रम के पहुंचे एसपी सिंह बघेल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

तीस साल से ज्यादा की की सेवा देने वाले आईपीएस और पुलिसकर्मी अनुभव के खजाने हैं, पहले तो न मोबाइल फोन और ना ही डिजिटल ट्रैकिंग होता था, बावजूद इसके 90 फीसदी से अधिक अपराधों का खुलासा हो जाता था। ये बात मत्स्य पालन, पशुपालन एवं पंचायती राज विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी एस बघेल ने कही।

Trending Videos

होटल रामा कांटिनेंटल में रविवार को आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस पेंशनर्स कल्याण संस्थान 1982-83 बैचमेट रियूनियन कार्यक्रम में बघेल ने कहा कि 32, 35 या 37 साल की सेवा देने वाले ये अधिकारी अनुभव के खजाने हैं। इनके अनुभव से नई पीढ़ी के आईपीएस और पुलिसकर्मी बहुत कुछ सीख सकते हैं। उस दौर में मोबाइल फोन से लेकर डिजिटल ट्रैकिंग की इतनी खास तकनीक नहीं थी। बावजूद इसके अपराधों का खुलासा हो जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बैच के भाईयों को अपना साथी बताया और कहा कि ट्रेनिंग में अपने को मंत्री नहीं बल्कि अपने को कैडेट मानते हैं। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड समेत विभिन्न राज्यों से निरीक्षक से लेकर पुलिस उपाधीक्षक स्तर के 252 सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी शामिल हुए। वहीं, कई अधिकारियों ने गीत और कविता पाठ करके अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। इसके अलावा डॉ. सत्या सिंह ने कविता बहुत याद आते हैं पाकड़ वाली छाव, राम निहोर मिश्र ने मीरा का भजन जो मैं साजन पाऊं गाकर सभी मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन पुलिस पेंशनर्स कल्याण के अध्यक्ष ओपी दुबे ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed