फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Farmer union leader Anuj Singh's name surfaces in illegal plotting case; bulldozer action taken.

Prayagraj : अवैध प्लॉटिंग में किसान यूनियन के अनुज सिंह का नाम आया सामने, चला बुलडोजर

Wed, 08 Jul 2026 01:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 08 Jul 2026 01:28 PM IST
सार

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने मंगलवार को 53 बीघे जमीन पर अवैध प्लाॅटिंग ध्वस्त करा दी। प्लॉटिंग करने वालों में भारतीय किसान यूनियन (टिकैट गुट) के प्रदेश अध्यक्ष युवा अनुज सिंह का नाम भी सामने आया है।

विज्ञापन
Farmer union leader Anuj Singh's name surfaces in illegal plotting case; bulldozer action taken.
अनुज सिंह, अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन युवा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने मंगलवार को 53 बीघे जमीन पर अवैध प्लाॅटिंग ध्वस्त करा दी। प्लॉटिंग करने वालों में भारतीय किसान यूनियन (टिकैट गुट) के प्रदेश अध्यक्ष युवा अनुज सिंह का नाम भी सामने आया है।

विज्ञापन

हालांकि, अनुज सिंह ने अवैध प्लॉटिंग से इन्कार करते हुए कहा है कि पीडीए ने जहां कार्रवाई की है, वहां अवैध प्लॉटिंग से उनका कोई लेना-देना नहीं है। पीडीए के जोनल अधिकारी सूरज कुमार पटेल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार जोन-2 के उपजोन 2 ‘ए’ व 2 ‘बी’ के तहत असरावेकला, रावतपुर, कटहुला गौसपुर, शाह उर्फ पीपलगांव में अवैध प्लॉटिंग पर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन

असरावेकला में अनुज सिंह, शिवांश श्रीवास्तव व रूप द्विवेदी की ओर से 20 बीघे जमीन, रावतपुर में अनुज सिंह की ओर से सात बीघे जमीन और शाह उर्फ पीपलगांव में अनुज सिंह, मो. शकील व मो. शाहबाज सईद की ओर से दो बीघे जमीन पर की गई अवैध प्लॉटिंग को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा असरावेकला में मधुकर मिश्रा की ओर से आठ बीघे जमीन, कटहुला गौसपुर में पप्पू लाल, मनोज पाल व विजय पाल की ओर से चार बीघे जमीन और शाह उर्फ पीपलगांव में सुशील यादव, मो. मुस्लिम, फरमूद मुल्ला, मकबूल अहमद, अनस, वदूद अहमद, लल्लू उर्फ रामनाथ, मेट्रो इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमेटड, सुरेंद्र द्विवेदी की ओर से 12 बीघे जमीन पर की गई अवैध प्लाॅटिंग को ध्वस्त किया गया।

पीडीए ने जिन गांवों में कार्रवाई की, उन गांवों की जमीन नई टाउनशिप ‘एयरोसिटी’ के लिए अधिग्रहीत की जानी है। इन गांवों में माफिया अतीक अहमद और उसके गुर्गों ने भी बड़े पैमाने पर जमीन पर कब्जा किया था, जिसे खाली कराके उसे कुर्क करते हुए राज्य में निहित किया गया है। प्रशासन ने भी हाल ही में जिन 18 भूमाफिया को चिह्नित किया है, उनमें कई भूमाफिया इन्हीं इलाकों में अवैध कब्जे के लिए चिह्नित किए गए हैं।

कुछ लोग किसान यूनियन के नाम का गलत इस्तेमाल कर जमीन पर अवैध प्लॉटिंग कर रहे हैं। पीडीए की ओर से अवैध कब्जा व अवैध प्लाॅटिंग के खिलाफ अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई जारी रहेगी। - ऋषि राज, उपाध्यक्ष, प्रयागराज विकास प्राधिकरण

जितनी कार्रवाई होगी, उतना तेज होगा आंदोलन : अनुज सिंह

प्रयागराज। भारतीय किसान यूनियन (टिकैट गुट) के प्रदेश अध्यक्ष युवा अनुज सिंह का कहना है कि प्रशासन जितनी कार्रवाई करेगा, उनकी आवाज उतनी ही मुखर होगी। अनुज सिंह ने दावा किया है कि जहां कार्रवाई हुई है, उनमें से किसी भी जमीन की खतौनी में उनका नाम नहीं है।

अनुज सिंह ने कहा कि इन गांवों का सर्किल रेट 5300 से घटाकर 2000 हजार रुपये कर दिया गया। इससे जमीन अधिग्रहण में किसानों को नुकसान होगा। वह इसी मुद्दे पर आंदोलन कर रहे हैं।

मार्च में डीएम ने वार्ता में आश्वस्त किया था कि सर्किल रेट पुनरीक्षत किया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अनुज सिंह ने बताया कि कुछ दिनों पहले विरोध स्वरूप जल सत्याग्रह किया गया तो पुलिस ने उनके खिलाफ 10 एफआईआर दर्ज कर ली। इस तरह की कार्रवाई से वह डरने और पीछे हटने वाले नहीं हैं, किसानों का आंदोलन अब और तेज होगा। 

21 जुलाई को होगी किसान सम्मान महापंचायत

भाकियू युवा (टिकैत गुट) के प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह ने लोगों से 21 जुलाई को प्रयागराज में होने वाली ‘घेरा डालो-डेरा डालो’ किसान सम्मान महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के नेतृत्व में आयोजित इस महापंचायत में किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और दमनकारी नीतियों के विरोध को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed