सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Former MLA Vijay Mishra convicted in 46-year-old murder case MP-MLA Court verdict

UP: 46 साल पुराने हत्या मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्रा दोषी करार, एमपी-एमएलए कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विकास कुमार Updated Tue, 12 May 2026 03:45 PM IST
विज्ञापन
सार

विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए कोर्ट के जज योगेश कुमार तृतीय ने 1980 के एक हत्या मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्रा समेत चार लोगों को दोषी ठहराया है।

Former MLA Vijay Mishra convicted in 46-year-old murder case MP-MLA Court verdict
पूर्व विधायक विजय मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए कोर्ट के जज योगेश कुमार तृतीय ने 1980 के एक हत्या मामले में पूर्व विधायक विजय मिश्रा समेत चार लोगों को दोषी ठहराया है। विजय मिश्रा भदोही जिले के विधायक थे और वर्तमान में जेल में बंद हैं।
Trending Videos

क्या है मामला
यह हत्याकांड साल 1980 का है, जब प्रयागराज कचहरी परिसर के भीतर ही दिनदहाड़े हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस मामले में विजय मिश्रा को मुख्य आरोपियों बनाया गया था। विजय मिश्रा तीन बार सपा और एक बार निषाद पार्टी से विधायक रह चुके।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सजा का एलान जल्द, कोर्ट परिसर के बाहर सुरक्षा कड़ी
कोर्ट द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद अब सभी की निगाहें सजा के एलान पर टिकी हैं। विशेष अदालत जल्द ही विजय मिश्रा समेत अन्य तीन दोषियों की सजा पर फैसला सुनाएगी। कानूनी जानकारों के अनुसार, हत्या जैसे संगीन मामले में दोष सिद्ध होने पर विजय मिश्रा को उम्रकैद या इससे भी कठोर सजा मिल सकती है। फैसले के बाद कोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed