{"_id":"67bfcc6244fbb6fa4e0ad7ba","slug":"mahakumbh-2025-sangam-shore-witnessed-wonderful-gathering-of-saints-stars-politicians-industrialists-2025-02-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MahaKumbh: अलविदा... संतों-सितारों, राजनेताओं-उद्योगपतियों के अद्भुत समागम का साक्षी बना संगम का किनारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MahaKumbh: अलविदा... संतों-सितारों, राजनेताओं-उद्योगपतियों के अद्भुत समागम का साक्षी बना संगम का किनारा
अनूप ओझा, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 27 Feb 2025 08:53 AM IST
सार
संगम का किनारा संतों-सितारों, राजनेताओं-उद्योगपतियों के अद्भुत समागम का साक्षी बना। आम से लेकर खास तक, पूरे महाकुंभ मेले में सभी का रेला लगा रहा। दुनिया के लिए यादगार बन गया।
विज्ञापन
संगम में स्नान करते श्रद्धालु
- फोटो : जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश
संगम तट पर अनेक गौरवशाली क्षणों को अविस्मरणीय बनाकर विश्व के सबसे बड़े आयोजन के रूप में महाकुंभ बुधवार को महाशिवरात्रि पर्व की आखिरी डुबकी के साथ विदा हो गया। दुनिया के लिए इसकी सांस्कृतिक चेतना अनुकरणीय और यादगार बन गई।
Trending Videos
संगम में स्नान करते श्रद्धालु
- फोटो : जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश
मुकेश अंबानी ने परिवार के साथ लगाई डुबकी
मुकेश अंबानी अपनी मां कोकिला बेन, बेटे आकाश, अनंत के अलावा बहुओं-पोते और बहनों के साथ जहां संगम में डुबकी लगाकर गंगा आरती की, वहीं अदाणी ने भी पूरे परिवार के साथ स्नान कर दान-पुण्य कर सांस्कृतिक गौरव का रंग और गाढ़ा कर दिया।

महाकुंभ मेला क्षेत्र में संगम स्नान को उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला
- फोटो : अमर उजाला
अद्भुत समागम का साक्षी बना महाकुंभ
इसी तरह इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष राज्यसभा सदस्य सुधा मूर्ति ने भी अपने परिवार और राष्ट्र की खुशहाली के लिए संगम में तीन दिन तक डुबकी लगाई। संतों-सितारों के भी अद्भुत समागम का महाकुंभ साक्षी बना।

स्नान के लिए जाते नागा साधु-संत
- फोटो : PTI
संगीत का महाकुंभ बना यादगार
संगीत का महाकुंभ भी अद्भुत और अविस्मरणीय रहा। पद्म विभूषण बांसुरी सम्राट पं. हरि प्रसाद चौरसिया, सितार वादक पद्मश्री शिव नाथ मिश्र-देवव्रत मिश्र, पद्मभूषण पं. विश्व मोहन भट्ट, नृत्यांगना डोना गांगुली, हरिहरन समेत कई दिग्गज कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं।

अभिनेता अक्षय कुमार ने लगाई डुबकी
- फोटो : ANI
ये सितारे आस्था की पावन नगरी में उतरे
इस महाकुंभ में हॉलीवुड स्टार कोल्डप्ले सिंगर क्रिस मार्टिन और उनकी गर्लफ्रेंड डकोटा जानसन ने भी संगम में डुबकी लगाकर महाकुंभ की महिमा को नमन किया। इसी तरह सिने स्टार अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, विवेक ओबेराय, अभिनेत्री हेमा मालिनी, कैटरीना कैफ, प्रीति जिंटा, रवीना टंडन, राशा टंडन, जूही चावला समेत कई सितारे परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती, जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि और निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद के शिविरों में पहुंचे।