सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mahakumbh: Sadhus beat up eight people including two electricity contractors in Akhara sector

Mahakumbh : अखाड़ा सेक्टर में साधुओं ने दो बिजली ठेकेदारों समेत आठ को पीटा, आधी रात अफसर पहुंचे मौके पर

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 Jan 2025 11:23 AM IST
विज्ञापन
सार

बिजली विभाग के स्टोर में यह हंगामा बिजली चले जाने पर हुआ। ठेकेदार आशीष द्विवेदी का आरोप है कि काशी मंदिर सेवा अन्नक्षेत्र समिति के शिविर से सात-आठ साधु मोटरसाइकिल और कार से आए। मुंशी दिव्यांशु शुक्ल से बिजली जाने का कारण पूछा।

Mahakumbh: Sadhus beat up eight people including two electricity contractors in Akhara sector
महाकुंभ में पहुंचे साधु प्रदर्शन करते हुए। सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

अखाड़ा सेक्टर में बुधवार देर रात साधुओं ने बिजली विभाग के दो ठेकेदारों-मुंशियों समेत 15 से अधिक लोगों को पीट दिया। आरोप है कि पीटने के लिए लाठियां पुलिस कर्मियों से छीनी गईं। हंगामा होने पर आधी रात मेला अफसर भी पहुंचे। ठेकेदार ने झूंसी थाने में साधुओं के खिलाफ तहरीर दी है।

Trending Videos

बिजली विभाग के स्टोर में यह हंगामा बिजली चले जाने पर हुआ। ठेकेदार आशीष द्विवेदी का आरोप है कि काशी मंदिर सेवा अन्नक्षेत्र समिति के शिविर से सात-आठ साधु मोटरसाइकिल और कार से आए। मुंशी दिव्यांशु शुक्ल से बिजली जाने का कारण पूछा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांशु के मुताबिक, साधुओं को बताया कि 18 हजार वोल्ट की लाइन ट्रिप कर गई है। जल्द ही बिजली आ जाएगी। लेकिन, एक साधु ने उन्हें धकिया दिया। बचाने आए मुंशी शुभम मिश्रा और रमन तिवारी को भी पीट दिया। खबर पाकर आए ठेकेदार आशीष, उनके भाई गुलाब द्विवेदी को भी दूसरे शिविरों से आए 25-30 साधुओं ने पीट दिया। पुलिस मूकदर्शक बनी रही। इससे ठेकेदारों समेत आठ लोगों का सिर फट गया। ठेकेदार ने झूंसी थाने को तहरीर दी है।

देररात एडिशनल एसपी मेला मनीष सोनकर, एडीएम कुंभ विवेक चतुर्वेदी, चीफ इंजीनियर (विद्युत) वीके सिंह, अधीक्षण अभियंता मनोज गुप्ता और एक्सईएन अनूप सिन्हा भी मौके पर पहुंचे। अधिशासी अभियंता अनूप सिन्हा का कहना है कि घटना की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को देंगे। प्रशासन इस पर उचित निर्णय लेगा। वहीं, ठेकेदार आशीष द्विवेदी का कहना है कि कार्रवाई नहीं हुई तो बृहस्पतिवार से धरने पर बैठेंगे।

नशे में धुत कर्मचारियों ने बोला था साधुओं पर हमलाः बालकदास

महंत बालक दास का कहना है कि बिजली कटने पर कुछ संन्यासी बिजली विभाग के स्टोर गए थे। वहां मौजूद ठेकेदार से लेकर मुंशी तक शराब के नशे में धुत थे। उन्होंने साधु-संतों पर हमला किया है। इसमें कई साधु घायल हुए हैं। इसकी तहरीर दी जाएगी। साधुओं ने किसी को नहीं पीटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed