सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Mangal Kalash Yatra was taken out before Shri Hanuman Katha, security arrangements were tight.

Prayagraj : श्री हनुमंत कथा से पहले निकाली गई मंगल कलश यात्रा, सुरक्षा व्यवस्था रहा चाक चौबंद

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 Apr 2026 03:29 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रयाग उत्थान समिति की ओर से आयोजित पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की राष्ट्र हनुमंत कथा का शुभारंभ सोमवार को मुट्ठीगंज स्थित जमुना क्रिश्चियन इंटर कॉलेज से मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ।

Mangal Kalash Yatra was taken out before Shri Hanuman Katha, security arrangements were tight.
हनुमत कथा से पहले निकली मंगल कलश यात्रा में शामिल भक्तों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

प्रयाग उत्थान समिति की ओर से आयोजित पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की राष्ट्र हनुमंत कथा का शुभारंभ सोमवार को मुट्ठीगंज स्थित जमुना क्रिश्चियन इंटर कॉलेज से मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा में हजारों महिलाएं पीत वस्त्र धारण कर सिर पर मंगल कलश लेकर शामिल हुईं। जमुना क्रिश्चियन इंटर कॉलेज से शुरू होकर गऊघाट, मुट्ठीगंज, राम भवन और मानसरोवर चौराहा होते हुए श्री पथरचट्टी रामलीला कमेटी के प्रांगण में संपन्न हुई।यात्रा में मेरठ के बैंड, घुड़सवार और दिव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। साथ ही चिकित्सा शिविर के साथ व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
Trending Videos



विज्ञापन
विज्ञापन

Mangal Kalash Yatra was taken out before Shri Hanuman Katha, security arrangements were tight.
मंगल कलश यात्रा में शामिल हुए रामायण सीरियल के राम, सीता और लक्ष्मण। - फोटो : अमर उजाला।

रथ पर सवार रामायण के राम, सीता और लक्ष्मण को देखने के लिए उमड़ी भीड़

बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की राष्ट्र श्री हनुमंत कथा से पहले सोमवार को  मंगल कलश यात्रा निकाली गई। इसमें पांच हजार से अधिक महिलाओं ने सिर पर कलश और श्री फल लेकर पूरे शहर में भ्रमण किया। घुड़सवार, रथ, डीजे आदि के साथ हजारों लोग चल रहे थे। रथ पर सवार रामानंद सागर के रामायण सीरियल के राम (अरुण गोविल), सीता ( दीपिका चिखलिया) और लक्ष्मण (सुनील लहरी) को देखने के लिए लोग आतुर दिखे। मंगल  कलश यात्रा मुट्ठीगंज से निकलकर शहर के कई इलाकों से होते हुए रामबाग पथरचट्टी रामलीला मैदान पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed