सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   MP, keep your promise; get the dilapidated road repaired

Prayagraj News: सांसद अपना वादा निभाओ, जर्जर सड़क की मरम्मत कराओ

संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Wed, 17 Jun 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
MP, keep your promise; get the dilapidated road repaired
फोटो परिचय। सड़क निर्माण के लिए सांसद भदोही डॉ. विनोदकुमार बिंद को ज्ञापन सौंपते हंडिया के ग्रा
विज्ञापन
डेढ़ दशक से गड्ढों में तब्दील जर्जर टेला से बरौत व बरौत से बिठौली मार्ग की मरम्मत के लिए जनाक्रोश नहीं थम पा रहा है। मंगलवार को उपरदहां गांव स्थित जनसुनवाई कार्यालय पहुंचते ही सांसद भदोही डॉ. विनोदकुमार बिंद को समाजसेवी विष्णुकांत पांडेय की अगुवाई में ग्रामीणों ने जल्द सड़क निर्माण कराए जाने के लिए ज्ञापन सौंपा।

उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव के दौरान वर्तमान सांसद की ओर से उक्त बदहाल सड़क की मरम्मत कराने का वादा किया गया था। ग्रामीणों ने टेला-मदरा गंगा घाट पर पक्का पुल और भीटी रेलवे स्टेशन के बगल बरौत-टेला मार्ग पर अंडर पास बनवाए जाने की भी मांग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सांसद डॉ,.विनोद कुमार बिंद ने ग्रामीणों को भरोसा दिया कि उक्त सड़क का चौड़ीकरण, पुनर्निर्माण का प्रस्ताव सरकार के पास विचाराधीन है। स्वीकृत मिलते ही जल्द निर्माण प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर कमलेश मिश्रा, मुकेश पांडेय, पिंटू मिश्रा, धर्मेंद्र यादव, रजनीश शुक्ला, सुमित मिश्रा, लल्लू पांडेय, आनंद मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed