सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Naresh Uttam said- BJP is suppressing the voice of the opposition, SP will not let democracy weaken.

UP : नरेश उत्तम बोले- भाजपा विपक्ष की आवाज दबा रही, सपा नहीं होने देगी लोकतंत्र कमजोर

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 14 Mar 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
सार

समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नरेश उत्तम पटेल ने भाजपा पर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।

Naresh Uttam said- BJP is suppressing the voice of the opposition, SP will not let democracy weaken.
सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और सांसद नरेश उत्तम पटेल। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नरेश उत्तम पटेल ने भाजपा पर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है, लेकिन भाजपा जानबूझकर विपक्ष की आवाज को अनसुना कर रही है। सपा ऐसे सामंतवादी और तानाशाही रवैये को सफल नहीं होने देगी।

Trending Videos

सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस बार समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। उनका आरोप था कि मौजूदा सरकार दोहरा चरित्र अपना रही है और जनतांत्रिक व्यवस्था का मजाक बनाया जा रहा है। पंचायत चुनाव को लेकर भी सरकार की स्थिति स्पष्ट नहीं है। कुछ मंत्री आयोग गठन के बाद चुनाव की बात कर रहे हैं, जबकि कुछ जल्द चुनाव होने की बात कह रहे हैं। इसे उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों, नौजवानों और आम जनता की समस्याओं से दूर है। किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा और खरीद केंद्रों पर भाजपा से जुड़े लोगों का कब्जा है। युवाओं को रोजगार के लिए भटकना पड़ रहा है, जबकि महंगाई ने आम परिवारों की कमर तोड़ दी है। रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से रोजमर्रा की वस्तुओं पर भी असर पड़ा है।


उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में काला धन वापस लाने का वादा किया गया था, लेकिन वह केवल नारा साबित हुआ। अब ‘विकसित भारत 2047’ का सपना दिखाकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है। डबल इंजन सरकार में देश की अधिकांश आबादी परेशान और अपमानित महसूस कर रही है। पंचायत चुनाव की घोषणा अब तक न होने पर उन्होंने कहा कि सरकार अपनी गिरती लोकप्रियता से घबराई हुई है। पंचायत चुनाव लोकतंत्र की बुनियाद हैं और इन्हें टालना लोकतांत्रिक भावना के खिलाफ है।

सामाजिक न्याय के लिए कांशीराम ने किया था संघर्ष

बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम की जयंती के संबंध में उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करने वाले नेताओं का सम्मान करती रही है। शंकराचार्य विवाद पर उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म के उच्च पदों पर आसीन व्यक्तियों का सम्मान होना चाहिए। उनका आरोप था कि भाजपा के नेता सत्ता के लिए समाज में विभाजन की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने एसआईआर में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे सहयोग की सराहना करते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने के लिए इसी उत्साह को बनाए रखने की अपील की।

इससे पूर्व सांसद नरेश उत्तम पटेल पूर्व विधायक राधेश्याम भारतीय के निधन पर उनके आवास पहुंचकर शोक व्यक्त किया और परिजनों को सांत्वना दी। शाम को वह एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद वापस रवाना हो गए। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, जिलाध्यक्ष गंगापार अनिल यादव, एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव, संदीप यादव, प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, महासचिव रविंद्र यादव एडवोकेट, दूधनाथ पटेल, नीरज पासी, कमला यादव, पंकज पटेल, सुषमा पासी, राकेश सिंह उर्फ भोला पटेल, तारिक सईद अज्जू, रमाकांत पटेल, देवीलाल यादव, शकील अहमद, आर.एन. यादव, अजय सिंह, सचिन श्रीवास्तव, सुधीर निषाद, आस्था पटेल, मकबूल हसन, बच्चा पासी, अरुण यादव, सत्यभामा मिश्रा, प्रतिमा रावत, पद्मा यादव, शौरभ रामा, आशीष, कमलेश गुप्ता, रामप्रताप यादव, मोहम्मद शारिक, बृजेश यादव, विजय बहादुर पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed