फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   New CP Piyush Mordia stated Strict action against criminals and swift justice public are our priorities

नए सीपी पीयूष मोर्डिया बोले : अपराधियों पर सख्त कार्रवाई, जनता को त्वरित न्याय हमारी प्राथमिकता

Thu, 30 Jul 2026 04:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 30 Jul 2026 04:09 PM IST
सार

नवनियुक्त पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में अपनी पहली प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रयागराज में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

विज्ञापन
New CP Piyush Mordia stated Strict action against criminals and swift justice public are our priorities
पीयूष मोर्डिया, पुलिस कमिश्नर प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नवनियुक्त पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में अपनी पहली प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रयागराज में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध और अपराधियों के प्रति पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी। संगठित अपराध, महिला अपराध, साइबर अपराध और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर प्रभावी एवं परिणाम आधारित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल अपराधियों पर कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि आमजन में सुरक्षा और विश्वास का माहौल स्थापित करना भी है। इसके लिए थानों में फरियादियों की शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा। पुलिसिंग को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के साथ तकनीक का व्यापक उपयोग किया जाएगा। पुलिस आयुक्त ने कहा कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे।
विज्ञापन


जाम की समस्या वाले क्षेत्रों की नियमित समीक्षा होगी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए साइबर पुलिस की क्षमता बढ़ाने और लोगों को जागरूक करने पर भी विशेष जोर रहेगा। प्रेस वार्ता के दौरान कमिश्नरेट के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। पुलिस आयुक्त ने कहा कि पूरी पुलिस टीम समन्वय के साथ कार्य करेगी और आम नागरिकों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था तथा बेहतर पुलिसिंग के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed