Prayagraj : दुष्कर्म के दो आरोपियों के घर पुलिस ने कराई डुगडुगी पिटवाकर कराई मुनादी, घर पर नोटिस चस्पा
पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। फरार चल रहे दो आरोपी अशरफ और फजल के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर उद्घोषणा चस्पा की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। फरार चल रहे दो आरोपी अशरफ और फजल के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर उद्घोषणा चस्पा की गई है। बृहस्पतिवार को उनके घरों पर डुगडुगी पिटवाकर मुनादी भी कराई गई।
पीड़िता के पिता की एफआईआर के अनुसार, 14 जून की रात मुशर्रफ समेत अन्य आरोपी घर में घुसे थे। उन्होंने बेटी का अपहरण कर सुनसान स्थान पर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर सिगरेट से उसके शरीर को दागा गया था। देर रात करीब दो बजे वे बेटी को घर के दरवाजे पर छोड़कर भाग निकले। पुलिस ने मुशर्रफ, अशरफ और फजल के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज की थी। आरोपी मुशर्रफ को पुलिस मुठभेड़ में पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। अशरफ और फजल तभी से फरार चल रहे हैं।
पुलिस ने कई बार संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी बच निकले। जांच में पता चला कि दोनों अपनी संपत्तियों को इधर-उधर करने की कोशिश कर रहे हैं। न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट का अनुपालन न होने पर धारा 84 के तहत कार्रवाई की गई। पूरामुफ्ती थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी न होने पर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों से आरोपियों के संबंध में सूचना देने की अपील की गई है।