{"_id":"6a6aef791940cad29a09c430","slug":"stf-raids-iti-naini-following-a-tip-off-about-a-solver-gang-11-arrested-including-the-principal-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : आईटीआई नैनी में सॉल्वर गैंग की सूचना पर एसटीएफ ने मारा छापा, प्रधानाचार्य समेत 11 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : आईटीआई नैनी में सॉल्वर गैंग की सूचना पर एसटीएफ ने मारा छापा, प्रधानाचार्य समेत 11 गिरफ्तार
Thu, 30 Jul 2026 12:00 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनी (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनी (प्रयागराज)
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:00 PM IST
सार
Prayagraj News : राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) नैनी में एसटीएफ ने छापा मार दिया। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि यहां पर सॉल्वर गैंग दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे हैं। छापेमारी में पांच सॉल्वर गिरफ्तार हुए हैं, जो दूसरे छात्रों के स्थान पर ऑनलाइन परीक्षा दे रहे थे।
विज्ञापन
एसटीएफ द्वारा आईटीआई नैनी मे गिरफ्तार किए गए सॉल्वर और शिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) नैनी में एसटीएफ ने छापा मार दिया। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि यहां पर सॉल्वर गैंग दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे हैं। छापेमारी में पांच सॉल्वर गिरफ्तार हुए हैं, जो दूसरे छात्रों के स्थान पर ऑनलाइन परीक्षा दे रहे थे। इस मामले में लिप्त प्रधानाचार्य अशोक कुमार समेत 11 लोगों को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैनी में फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं। यहां पर पूरे प्रयागराज जनपद के 210 आईटीआई कॉलेज का केंद्र बनाया गया है। यहां तीन पालियो में परीक्षाएं चल रही हैं। सॉल्वरों द्वारा पेपर सॉल्व कराए जाने की सूचना पर एसटीएफ ने जिलाधिकारी के आदेश पर यहां छापा मार दिया। एसटीएफ को एक कमरे में पांच सॉल्वर मिले जो दूसरे छात्रों की जगह पर ऑनलाइन पेपर दे रहे थे।
विज्ञापन
एसटीएफ ने मौके से पांच लाख 10 हजार रुपया, पांच कंप्यूटर भी जब्त किया है। प्राइवेट स्कूल के छात्रों से एक पेपर का 4000 रुपया वसूला जा रहा था। इसमें लिप्त पांच सॉल्वर के अलावा आईटीआई नैनी के प्रधानाचार्य अशोक कुमार, अनुदेशक (शिक्षक) फूल प्रकाश, राजकुमार मौर्य, सुधीर कुमार, नीरज शर्मा, संतोष सोनी को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई से विद्यालय में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन