{"_id":"6a6a20ca437a610544040d99","slug":"couple-arriving-in-prayagraj-on-a-flight-from-mumbai-abducted-by-car-borne-men-wife-molested-2026-07-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : मुंबई से फ्लाइट में प्रयागराज पहुंचे दंपती को कार सवारों ने किया अगवा, पत्नी से छेड़छाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : मुंबई से फ्लाइट में प्रयागराज पहुंचे दंपती को कार सवारों ने किया अगवा, पत्नी से छेड़छाड़
Wed, 29 Jul 2026 09:18 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 29 Jul 2026 09:18 PM IST
सार
करेली में मुंबई से आए एक दंपती का आधी रात गाजियाबाद नंबर की कार से अपहरण कर लिया गया। कार सवार तीन बदमाशों ने दंपती को अगवा कर चलती कार में युवती से अश्लील हरकत की और दोनों के दो आईफोन लूट लिए।
विज्ञापन
अपहरण का केस दर्ज।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करेली में मुंबई से आए एक दंपती का आधी रात गाजियाबाद नंबर की कार से अपहरण कर लिया गया। कार सवार तीन बदमाशों ने दंपती को अगवा कर चलती कार में युवती से अश्लील हरकत की और दोनों के दो आईफोन लूट लिए। सूचना पर पुलिस ने करीब साढ़े तीन किलोमीटर तक कार का पीछा किया और तीनों आरोपियों को दबोचकर दंपती को सकुशल छुड़ा लिया।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों की पहचान होलागढ़ के मुकुंदपुर निवासी (हाल पता पंचशील कॉलोनी, सिविल लाइंस) सूरज सिंह, प्रतापगढ़ के कुंडा थाना क्षेत्र के मामईपुर निवासी आशीष सिंह और कौशाम्बी के विगहरा निवासी सुनील के रूप में हुई। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली है। तीनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। खुल्दाबाद निवासी 21 वर्षीय युवक मुंबई में आईटी कंपनी में नौकरी करता है।
विज्ञापन
उसने पुलिस को बताया कि एक हफ्ते पहले मुंबई में ही रहकर नौकरी करने वाली एक महिला दोस्त से निकाह किया है। सोमवार को दोनों फ्लाइट से प्रयागराज आए और घर गए। रात में जंक्शन स्टेशन के पास स्थित एक होटल में कमरा लेकर रुके। रात करीब 1:30 बजे के करीब पत्नी को तेज खांसी आने लगी। वह दवा लेने के लिए रेलवे स्टेशन के आसपास गए लेकिन मेडिकल स्टोर बंद था। तभी एक ऑटो वाले से पूछा तो उसने बताया कि पास स्थित एक फार्मेसी पूरी रात खुली रहती है। वह पत्नी के साथ ऑटो करके मेडिकल स्टोर जाने लगे। आरोप है कि पहलवान चौराहे से लेबर चौराहे के बीच भारत सरकार लिखी एक गाजियाबाद नंबर की एक कार उनका पीछा करने लगी।
विज्ञापन
बदमाशों ने ओवरटेक कर रुकवाया ऑटो
देर-रात करीब 2:40 बजे कार सवार ओवरटेक कर ऑटो को रुकवा लिया और जबरन दोनों को अपनी कार में बिठा लिया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट और पत्नी के साथ छेड़खानी की गई। कार में सवार तीन युवक सवार थे, ये लोग आपस में एक-दूसरे को सुनील, सूरज और आशीष नाम से पुकार रहे थे। साथ ही किसी अड्डे का नाम लेकर काम तमाम करने की भी बात कही।
दोनों के मोबाइल फोन भी लूटे
पीड़ित का आरोप है कि दोनों के आईफोन भी छीन लिए। शोर-शराबा करने पर किसी राहगीर ने डायल-112 नंबर सूचना दे दी। पुलिस ने कार का पीछा कर लिया। करीब 15 मिनट तक बदमाश उन्हें लेकर कार करीब साढ़े तीन किलोमीटर तक इधर-उधर दौड़ाते रहे। इसके बाद शाहगंज में पुलिस ने कार को रोककर बदमाशों को दबोच लिया।
आरोपी बोले-अकेला देखकर किया था पीछा
पुलिस को आरोपियों ने बताया कि सुनसान स्थानों पर अकेले या कम संख्या में जा रहे लोगों को निशाना बनाकर सामान लूट लेते थे। दंपती को अकेला देखकर उन्होंने पीछा किया और लूटपाट की नीयत से बीच रास्ते ऑटो रुकवाकर जबरन कार में बैठा लिया। डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, कब्जे से मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए गए हैं।