फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   New Police Commissioner Piyush Mordia assumed charge prayers Shri Mankameshwar Mahadev temple.

Prayagraj : श्री मनकामेश्वर महादेव का दर्शन कर नए पुलिस आयुक्त मोर्डिया ने संभाला कार्यभार

Thu, 30 Jul 2026 12:19 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नैनी (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनी (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 30 Jul 2026 12:19 PM IST
सार

प्रयागराज के नवनियुक्त पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया ने बृहस्पतिवार श्रावण मास के पहले दिन पदभार ग्रहण करने से पहले श्री मनकामेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

विज्ञापन
New Police Commissioner Piyush Mordia assumed charge prayers Shri Mankameshwar Mahadev temple.
मनकामेश्वर मंदिर में दर्शनपूजन के बाद महंत श्रीधरानंद का आशीर्वाद लेते पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज के नवनियुक्त पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया ने बृहस्पतिवार श्रावण मास के पहले दिन पदभार ग्रहण करने से पहले श्री मनकामेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। पूजन के बाद उन्होंने मंदिर के महंत ब्रह्मचारी श्रीधरानंद महाराज से मुलाकात कर उनका भी आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन


महंत ने उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। धार्मिक अनुष्ठान पूरा करने के बाद पीयूष मोर्डिया पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पुलिस आयुक्त का पदभार ग्रहण किया। उनके कार्यभार संभालने के साथ ही पुलिस महकमे के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। माना जा रहा है कि नए पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई को प्राथमिकता देते हुए कार्य करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed