सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now the camera itself will detect danger: SentinelAI becomes an AI-powered smart security guard

अब कैमरा खुद बताएगा खतरा: सेंटिनलएआई बना एआई से लैस स्मार्ट सुरक्षा गार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Now the camera itself will detect danger: SentinelAI becomes an AI-powered smart security guard
प्रयागराज के छात्रों ने बनाया सेंटिनलएआई जो कैमरे को बनाता है स्मार्ट गार्ड - फोटो : संवाद
विज्ञापन
माेतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के संकल्प-2026 में झलवा स्थित विश्वविद्यालय के छात्रों ने सेंटिनलएआई नामक एक ऐसा होम सिक्योरिटी सिस्टम विकसित किया है जो पारंपरिक कैमरों को सिर्फ रिकॉर्डिंग डिवाइस नहीं रहने देता बल्कि उन्हें खतरे को पहचानने वाला स्मार्ट गार्ड बना देता है।
Trending Videos

इस प्रोजेक्ट को हाल ही में शहर में आयोजित हैकदिवस में बेस्ट स्टार्टअप अवार्ड मिला। इस सिस्टम को यश गुप्ता, मिलिंद यादव और प्रज्ञा तिवारी ने बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कैमरा जो खतरे को समझे
सेंटिनलएआई की सबसे बड़ी खासियत यह है कि वह सामान्य और संदिग्ध गतिविधियों के बीच फर्क कर सकता है। जैसे कोई सामान की डिलीवरी करने आता है तो यह उसे सामान्य विजिटर के रूप में पहचानता है। किसी संदिग्ध हरकत या अनजान व्यक्ति के आने पर तुरंत मोबाइल पर नोटिफिकेशन भेजता है और उपयोगकर्ता लाइव वीडियो भी देख सकता है।



घर से लेकर शहर तक सुरक्षा

सेंटिनलएआई का उपयोग केवल घरों तक सीमित नहीं है बल्कि इसे ऑफिस, सार्वजनिक स्थानों और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। जहां यह संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान, घुसपैठ रोकने और साक्ष्य रिकॉर्ड करने में मदद करता है।

भविष्य की योजना
टीम का लक्ष्य इस तकनीक को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाना है ताकि हर कैमरा केवल देखने वाला नहीं बल्कि समझने और चेतावनी देना वाला सिस्टम बन सके।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed