सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Other factions of Akharas also saw the land, land allotment will happen in two-three days

Mahakumbh : अखाड़ों के दूसरे धड़े ने भी देखी जमीन, दो-तीन दिनों में होगा भूमि आवंटन

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 09 Nov 2024 01:14 PM IST
विज्ञापन
सार

मेला प्रशासन की ओर से कुंभ 2019 की तरह ही अखाड़ों को झूंसी की तरफ त्रिवेणी से लेकर काली मार्ग के बीच बसाने बसाने की योजना बनाई गई है। इस बाबत उन्हें बृहस्पतिवार को जमीन के निरीक्षण के लिए आमंत्रित किया गया था।

Other factions of Akharas also saw the land, land allotment will happen in two-three days
महाकुंभ में शिविर के लिए भूमि देखते अखाड़ा परिषद के साधु-संत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

महाकुंभ क्षेत्र में अखाड़ों के बसाने को लेकर गतिरोध दूर होता दिख रहा है। दूसरे धड़े के अखाड़ों ने भी शुक्रवार को जमीन का निरीक्षण कर वहां बसने की सहमति जताई है। खालसों को भी अखाड़ों के पास बसाने की मांग की गई, जिस पर मेला प्रशासन का सकारात्मक रुख है।

Trending Videos

मेला प्रशासन की ओर से कुंभ 2019 की तरह ही अखाड़ों को झूंसी की तरफ त्रिवेणी से लेकर काली मार्ग के बीच बसाने बसाने की योजना बनाई गई है। इस बाबत उन्हें बृहस्पतिवार को जमीन के निरीक्षण के लिए आमंत्रित किया गया था लेकिन अखाड़ों के बीच ही विवाद हो गया। इसकी वजह से एक गुट में शामिल सात अखाड़े के प्रतिनिधियों ने ही जमीन का निरीक्षण किया। वहीं दूसरे गुट ने विरोध कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, बृहस्पतिवार रात में ही दूसरे गुट के साथ बात कर शुक्रवार को सुबह 10 बजे जमीन निरीक्षण का समय तय किया गया था। इसी के अनुसार अखाड़ों ने चिह्नित भूखंड का निरीक्षण किया। इसमें निर्मल, निर्वाणी अनि, निर्मोही अनि, दिगंबर अणि, महानिर्वाणी तथा अटल अखाड़ों के प्रतिनिधि शामिल रहे।

प्रशासन से सुविधाएं बढ़ाने के लिए कहा

अखाड़ों के प्रतिनिधियों ने सुविधाएं एवं जमीन बढ़ाने के साथ वहां की कुछ खामियों को दूर करने की बात कही। इस पर मेला प्रशासन का सकारात्मक रुख रहा। प्रतिनिधियों ने खालसों को भी वैष्णव अखाड़ों के साथ बसाने की मांग की। कुंभ-2019 में 700 खालसे आए थे। महाकुंभ में यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। मेलाधिकारी विजय किरन आनंद का कहना है कि अखाड़ों की इस मांग पर विचार किया जा रहा है। अखाड़ों की मांग पूरी करने की कोशिश की जाएगी।

निर्मल अखाड़ा के प्रतिनिधियों ने काली सड़क के बजाय 2001 से पहले की तरह नया उदासीन के पास बसाए जाने की मांग की। मेला प्रशासन ने इस पर विचार की बात कही। अखाड़ों ने कई अन्य बिंदु भी उठाए जिन पर मेला प्रशासन का सकारात्मक रुख रहा। इसके बाद दूसरे गुट ने भी तय स्थान पर अखाड़ों को बसाए जाने पर सहमति जताई। इसके अलावा दोनों गुटों की ओर से विवाद के बाद दी गई तहरीर भी शुक्रवार को वापस ले ली गई। इस तरह से अखाड़ों के बसावट को लेकर गतिरोध दूर होता दिख रहा है।

मेलाधिकारी विजय किरन आनंद का कहना है कि अखाड़ों के बीच का गतिरोध दूर हो गया है। उन्होंने साथ मिलकर सनातनी परंपरा को आगे बढ़ाने की बात कही है। इसके अलावा सभी अखाड़ों ने जमीन निरीक्षण के बाद निर्धारित स्थान पर बसाए जाने पर सहमति दे दी है। उन्होंने बताया कि दो-तीन दिनों में जमीन आवंटित कर बसावट शुरू कर दी जाएगी। मेलाधिकारी ने बताया कि परंपरा के तहत अन्य संस्थाओं को भी भूमि आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

सात अखाड़ों को ध्वजा दंड के लिए उपलब्ध कराई गई लकड़ी, हुआ पूजन

मेला प्रशासन की ओर से सात अखाड़ों अग्नि, आवाह्न, जूना, निरंजनी, आनंद, बड़ा उदासीन एवं नया उदासीन को ध्वजा दंड के लिए शुक्रवार को लकड़ी भी उपलब्ध करा दी गई। लड़की नैनी यूनाइटेड कॉलेज के आगे से दी गई है। अखाड़ों के संतों ने ध्वजा दंड की लकड़ी का पूजन भी किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed