सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police to record victim statement in case of inspector threatening her

Prayagraj : दरोगा के धमकी देने के मामले में दुष्कर्म पीड़िता का बयान दर्ज करेगी पुलिस

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 02 Feb 2026 04:05 PM IST
विज्ञापन
सार

शहर के कीडगंज थाना क्षेत्र निवासी दुष्कर्म पीड़िता को ब्लैकमेल करने और धमकी मामले में अब पुलिस पीड़िता का बयान दर्ज करेगी। एसीपी झूंसी के आदेश पर इस प्रकरण की जांच दारागंज इंस्पेक्टर को सौंपी गई है।

Police to record victim statement in case of inspector threatening her
up police - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

शहर के कीडगंज थाना क्षेत्र निवासी दुष्कर्म पीड़िता को ब्लैकमेल करने और धमकी मामले में अब पुलिस पीड़िता का बयान दर्ज करेगी। एसीपी झूंसी के आदेश पर इस प्रकरण की जांच दारागंज इंस्पेक्टर को सौंपी गई है। पुलिस इस मामले में दुष्कर्म के आरोपी पैथालॉजी संचालक और उसकी पत्नी से भी पूछताछ कर सकती है। आरोपी लाइन हाजिर दरोगा नरेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Trending Videos


पीड़ित महिला झूंसी के जीटी रोड स्थित एक पैथोलॉजी सेंटर में काम करती थी। आरोप था कि पैथोलॉजी सेंटर के संचालक विनोद मिश्र ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देता रहा। बाद में वीडियो उसके पति को भेज दिया गया। छह अक्तूबर को महिला ने आरोपी विनोद मिश्र की पत्नी अमृता मिश्र के खिलाफ एफआईआर वापस लेने के लिए धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिन पहले महिला ने पुलिस कमिश्नर को तहरीर देकर अपनी पीड़ा बताई। उनके निर्देश पर विवेचक रहे दरोगा नरेश यादव व दुष्कर्म के आरोपी विनोद मिश्र व उनकी पत्नी अमृता मिश्र के खिलाफ ब्लैकमेल करने और धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई। एसओ झूंसी महेश मिश्र ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच एसीपी झूंसी के आदेश पर दारागंज इंस्पेक्टर को सौंप दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed