{"_id":"5e9021de8ebc3e75df756187","slug":"police-will-take-strict-action-on-violating-lockdown180","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CoronaVirusLockDown: सील किए गए इलाके में गए तो सख्ती से निपटेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CoronaVirusLockDown: सील किए गए इलाके में गए तो सख्ती से निपटेगी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहगंज का काटजू रोड इलाका सील किए जाने के बाद यहां आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। पुलिस अफसरों का कहना है कि रोड के चारों और बैरिकेडिंग कर दी गई है और इस संबंध में आसपास के लोगों को भी सूचना दे दी गई है।
2 of 3
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
इसके बावजूद अगर कोई उल्लंघन करता मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि काटजू रोड स्थित अब्दुल्लाह मस्जिद मुसाफिर खाने में 31 मार्च को 9 इंडोनेशियाई नागरिक छिप कर रहते मिले थे। यह सभी दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में आयोजित तब्लीगी जमात के जलसे में भी शामिल हुए थे। लेकिन इन्होंने अपने आने की सूचना जिला प्रशासन को नहीं दी थी। इनमें से एक व्यक्ति को करोना पाजिटिव पाया गया है जिसका इलाज कोटवा स्थित बनी सीएचसी में किया जा रहा है।
3 of 3
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
एक व्यक्ति पॉजिटिव पाए जाने के बाद इस बात की भी आशंका है कि उसके संपर्क में आने वाले कई अन्य लोग भी कोरोना से संक्रमित हुए हों, यही वजह है कि इस इलाके को लेकर पुलिस प्रशासन बेहद गंभीर है। इसी के तहत बृहस्पतिवार रात काटजू रोड को पूरी तरह से सील कर दिया गया। इस सड़क पर आवागमन भी प्रतिबंधित कर दिया गया है। जोगी वीर तिराहे, शाहगंज थाने की ओर बैरिकेडिंग कर दोनों और से आवागमन बंद कर दिया गया है।
खुल्दाबाद थाने के सामने से जाने वाले रास्ते पर भी बैरिकेडिंग की गई है। सभी बैरिकेडिंग पॉइंट पर पुलिस तैनात है। अफसरों का कहना है कि रोक के बावजूद अगर कोई काटजू रोड पर आवागमन करता मिलता है तो उसके खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।