सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Airport: Flight timings changed, Akasa Air's Mumbai flight now operates seven days a week

Prayagraj Airport : बदला विमानों का समय, अकासा एयर की मुंबई उड़ान अब सातों दिन

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 30 Mar 2026 02:32 PM IST
विज्ञापन
सार

संगमनगरी के हवाई यात्रियों के लिए रविवार से विमानों का समय बदल गया है। नागरिक विमानन निदेशालय (डीजीसीए) का समर शेड्यूल लागू होते ही प्रयागराज एयरपोर्ट पर उड़ानों के आवागमन और प्रस्थान के समय में बदलाव किया गया है।

Prayagraj Airport: Flight timings changed, Akasa Air's Mumbai flight now operates seven days a week
अकासा एयर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

संगमनगरी के हवाई यात्रियों के लिए रविवार से विमानों का समय बदल गया है। नागरिक विमानन निदेशालय (डीजीसीए) का समर शेड्यूल लागू होते ही प्रयागराज एयरपोर्ट पर उड़ानों के आवागमन और प्रस्थान के समय में बदलाव किया गया है। नए शेड्यूल में जहां अकासा एयर इकलौती ऐसी कंपनी बन गई है जिसकी मुंबई उड़ान प्रतिदिन रहेगी। वहीं, इंडिगो और एलाइंस एयर की एक भी उड़ान नियमित रूप से नहीं है।

Trending Videos


अकासा की मुंबई उड़ान से यात्रियों को राहत मिलेगी। आने वाले दिनों में प्रयागराज-जेवर (नोएडा) उड़ान को शेड्यूल में शामिल किया जा सकता है। डीजीसीए ने इसे पहले ही मंजूरी दे दी है। दूसरी ओर लंबे समय से मांग के बावजूद इस समर शेड्यूल में भी पुणे, इंदौर, कोलकाता और भोपाल के लिए सीधी उड़ान को जगह नहीं मिली। एलाइंस एयर के नए शेड्यूल में दिल्ली और बिलासपुर की उड़ानें सप्ताह में महज एक-एक दिन होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयागराज एयरपोर्ट से संचालित विमानों की समय सारिणी 

अकासा : मुंबई : प्रतिदिन।
इंडिगो : दिल्ली व मुंबई : शनिवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन।
बंगलूरू : सप्ताह में केवल चार दिन (सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार)।
भुवनेश्वर और हैदराबाद : सप्ताह में केवल तीन दिन (मंगलवार, बृहस्पतिवार और रविवार)।
एलाइंस एयर : प्रयागराज-बिलासपुर व दिल्ली-प्रयागराज: प्रत्येक शुक्रवार।
बिलासपुर-प्रयागराज व प्रयागराज-दिल्ली: प्रत्येक शनिवार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed