सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Akhara Parishad said only Sanatani officers should be deployed in Mahakumbh

Prayagraj : महाकुंभ से पहले 'महाभारत', अखाड़ा परिषद ने कहा- मेले में हो सिर्फ सनातनी अफसरों की तैनाती

विनोद कुमार सिंह, प्रयागराज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 04 Oct 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
सार

सनातनियों के अलावा दूसरे व्यक्तियों को मेला क्षेत्र में प्रवेश न देने और उनके स्नान की दूसरी जगह व्यवस्था कराने की भी मांग उठाई जा रही है। इस मुद्दे को छह अक्तूबर को यहां आ रहे सीएम योगी आदित्यनाथ के समक्ष उठाया जाएगा।

Prayagraj: Akhara Parishad said only Sanatani officers should be deployed in Mahakumbh
कुंभ मेला (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने महाकुंभ में सिर्फ सनातनी अफसरों को ही तैनात करने की मांग उठाई है। सनातनियों के अलावा दूसरे व्यक्तियों को मेला क्षेत्र में प्रवेश न देने और उनके स्नान की दूसरी जगह व्यवस्था कराने की भी मांग उठाई जा रही है। इस मुद्दे को छह अक्तूबर को यहां आ रहे सीएम योगी आदित्यनाथ के समक्ष उठाया जाएगा। अखाड़ा परिषद की शुक्रवार को बुलाई गई बैठक में पेशवाई और शाही नामों को बदलने पर भी सहमति बनाने की कोशिश की जाएगी।

Trending Videos


महाकुंभ की तैयारियों के संबंध में छह अक्तूबर को मुख्यमंत्री के साथ संतों की बैठक होनी है। इसके बाद अखाड़ों में आम सहमति से मुख्यमंत्री के समक्ष ज्वलंत मुद्दे रखने की कवायद शुरू हो गई है। कुछ अखाड़ों की बैठक में बृहस्पतिवार को संतों ने महाकुंभ की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चाैबंद करने को अहम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखाड़ा परिषद के महामंत्री और जूना अखाड़े के संरक्षक महंत हरि गिरि के मुताबिक, संतों ने महाकुंभ में सिर्फ सनातनी अफसरों और कर्मियों की ही ड्यूटी लगाने की मांग रखी है। मेले में जो भी श्रद्धालु आएं, उनके भी आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों के जरिये पहचान की जाए। संतों ने महाकुंभ मेले में सिर्फ सनातनियों को ही प्रवेश देने पर भी चर्चा की है। इस प्रस्ताव को शुक्रवार को होने जा रही सभी अखाड़ों की बैठक में विस्तार से रखा जाएगा। सभी की सहमति के बाद मुख्यमंत्री के समक्ष यह मांग उठाएंगे।

महाकुंभ में पेशवाई और शाही शब्दों के नाम बदलने पर भी रायशुमारी की जाएगी। अखाड़ा परिषद इस पर भी बैठक में विचार करके सहमति बनाने की कोशिश करेगा। माना जा रहा है कि मुगलकाल से चले आ रहे इन दोनों शब्दों की विदाई हो जाएगी।

सरकारी विभागों में तालमेल की कमी पर संतों ने जताई नाराजगी
महाकुंभ के कार्यों को लेकर विभागों में तालमेल की कमी पर संतों ने नाराजगी जताई है। यह मुद्दा भी मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखने की बात कही है। अखाड़ा परिषद के महामंत्री महंत हरि गिरि ने कहा कि कुंभ के कार्यों में लेटलतीफी की वजह आपसी तालमेल का घोर अभाव है। संतों ने कहा कि एकबार बनने के बाद उसी सड़क को दोबारा खोदा जा रहा है। इससे आमजन त्रस्त हैं।

बसों की तरह ट्रेनों के अंदर मिलेंगे यात्रा टिकट
महाकुंभ के दौरान रेलवे प्रशासन विशेष व्यवस्था करने जा रहा है। रोडवेज बसों की तर्ज पर ट्रेनों के अंदर ही चेकिंग स्टाफ यात्रियों को अनारक्षित टिकट उपलब्ध करा देगा। इसका फायदा यह रहेगा कि उन्हें स्टेशन के अनारक्षित टिकट काउंटर पर लाइन में नहीं लगना पड़ेगा।

मेले के दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। इसमें से अधिकतर का ट्रेनों के माध्यम से आवागमन होना है। इसी वजह से रेलवे यात्री सुविधाओं को लेकर तमाम इंतजाम कर रहा है। मेले के दौरान कई स्पेशल ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। स्नान पर्व के दौरान स्टेशनों पर भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तय किया है कि जनरल कोच या मेला स्पेशल में सफर करने वालों को ट्रेनों के अंदर ही टिकट मुहैया कराया जाएगा।

फिलहाल, रेलवे ने महाकुंभ को देखते हुए टिकट चेकिंग स्टाफ को मोबाइल यूटीएस दिए जाने की तैयारी की है। साथ उन्हें एक छोटा प्रिंटर भी दिया जाएगा। यात्री ट्रेन में बैठ जाएंगे तो रोडवेज बस की तर्ज पर टीटीई उनके पास आकर अनारक्षित टिकट मुहैया कराएंगे।

खास बात है कि ट्रेनों के साथ ही प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, नैनी जंक्शन पर यात्रियों के लिए बनाए जा रहे यात्री आश्रयस्थल पर भी रेलवे का चेकिंग स्टाफ मोबाइल यूटीएस के माध्यम से यात्रियों को अनारक्षित टिकट मुहैया कराएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed