{"_id":"5eff69a18ebc3e431b2fc4ee","slug":"prayagraj-holagarh-murderer-attacked-on-neck-of-mother-daughter-son","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"होलागढ़ हत्याकांड : हत्यारों ने बेटे-बेटियों और मां के गले पर किए थे ताबड़तोड़ वार, शवों की हालत बयां कर रही थी बर्बरता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होलागढ़ हत्याकांड : हत्यारों ने बेटे-बेटियों और मां के गले पर किए थे ताबड़तोड़ वार, शवों की हालत बयां कर रही थी बर्बरता
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 03 Jul 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मृतक परिवार
- फोटो : amar ujala
Link Copied
होलागढ़ के बरई हरखपुर गांव में एक परिवार के चार लोगों की जिस बेरहमी से हत्या की गई, उसे देखकर ग्रामीण कांप उठे। खून से लथपथ शवों की हालत बर्बरता की दास्तां बयां कर रही थीं। हत्यारों ने बेटे-बेटियों व मां का गला काटा था तो वैद्य के पूरे शरीर पर ताबड़तोड़ वार किए थे। हत्यारों की क्रूरता देख पुलिसकर्मी भी स्तब्ध थे।
Trending Videos
2 of 5
मृत प्रिंस, श्रेया और सृष्टि
- फोटो : amar ujala
वैद्य के घर के भीतर जाने के लिए दरवाजे के ठीक सामने गलियारा है। गलियारे में जाकर दाहिनी ओर मुड़ने पर कमरे स्थित हैं। बृहस्पतिवार रात विमलेश गलियारे के मुहाने पर रखी चौकी जबकि बेटा प्रिंस ठीक बगल स्थित कमरे में सो रहा था। पत्नी रचना व दोनों बेटियां भीतर के कमरे में सो रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी घर के भीतर दाखिल हुए तो चौकी पर विमलेश मृत पड़े मिले। उनकी गर्दन के साथ ही चेहरे व शरीर के अन्य हिस्सों पर धारदार हथियार से हमला किया गया था और पूरा शरीर खून से लथपथ था। बगल के कमरे में रखी चौकी पर बेटा मृत पड़ा था जिसके गले पर गहरे जख्म का निशान था।
4 of 5
मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मी भीतर के कमरे में गए तो वहां दोनों बेटियों के खून से सने शव चारपाई पर पड़े मिले। इन दोनों को भी गले पर वार कर मौत के घाट उतारा गया था। उधर, खून से लथपथ रचना जमीन पर पड़ी हुई थी, जिसके गले के साथ ही चेहरे पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे। हत्यारों की क्रूरता देख ग्रामीण कांप उठे तो पुलिसकर्मी भी स्तब्ध थे।
विज्ञापन
5 of 5
होलागढ़ हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घर के भीतर के जो हालात थे उससे यही लग रहा था कि वैद्य के बेटे व दोनों बेटियों को तो चारपाई से उठने का भी मौका नहीं मिला। हत्यारों ने सोते समय ही धारदार हथियार से वार कर उन्हें मौत की नींद सुला दिया। वैद्य के गले के अलावा शरीर के कई अन्य हिस्सों में भी जख्म के निशान मिलने से माना जा रहा है कि जान बचाने के लिए उन्होंने हत्यारों से जमकर संघर्ष किया। घर के भीतर काफी मात्रा में खून भी बिखरा था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।