सब्सक्राइब करें

होलागढ़ हत्याकांडः ऐसे घर में दाखिल हुए थे हत्यारे, सोते वक्त ही परिवार के लोगों को उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 03 Jul 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Murderers killed four family members while sleeping in prayagraj
मृतक परिवार - फोटो : amar ujala

होलागढ़ में एक ही परिवार के चार लोगों को मौत के घाट उतारने वाले हत्यारे घर के भीतर छत के रास्ते दाखिल हुए थे। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो पता चला कि घर में जबरन घुसने के कोई निशान नहीं थे। ऐसे में माना जा रहा है कि हत्यारे छत के रास्ते आए और सोते वक्त ही परिवार को निशाना बना लिया।


 

Trending Videos
Murderers killed four family members while sleeping in prayagraj
मृतक परिवार - फोटो : amar ujala

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान पता चला कि सुबह जब पड़ोस गांव में रहने वाला व्यक्ति वैद्य को बुलाने पहुंचा, तो दरवाजा भीतर से बंद नहीं था। यही वजह थी कि धक्का देने पर दरवाजा खुल गया। दरवाजे पर किसी तरह के जबरदस्ती के निशान नहीं मिले। दरवाजे की कुंडियां भी पूरी तरह सुरक्षित थीं। घर के भीतर से ही सीढ़ी बनी थी, जिससे होकर छत पर जाया जा सकता था। छानबीन के दौरान घर के पीछे की ओर दीवार पर ईंट के बयाले भी बने मिले। माना जा रहा है कि इन्हीं बयालों से होकर हत्यारे छत पर पहुंचे और फिर दबे पांव सीढ़ी से होकर घर में दाखिल हो गए। हत्या के बाद वह मुख्य दरवाजे से होकर भागे और यही वजह थी कि सुबह दरवाजा भीतर से बंद नहीं मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Murderers killed four family members while sleeping in prayagraj
मृत प्रिंस, श्रेया और सृष्टि - फोटो : amar ujala

मौके से मिला चापड़, बल्लम
जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को घटनास्थल से चापड़ व बल्लम भी मिला। आशंका है कि हत्या में इन हथियारों का इस्तेमाल किया गया। लेकिन पुलिस अफसरों का कुछ और भी मानना है। उनका कहना है कि मौके से बरामद चापड़ की हालत देखकर यह नहीं लगता कि इसका इस्तेमाल हत्या में किया गया होगा। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि यह काफी पुराना व जंग लगा हुआ है ओर इसमें धार भी नहीं है। जबकि मृतकों के शरीर पर मिले जख्मों के निशान से साफ है कि उन्हें जिस हथियार से मौत के घाट उतारा गया, वह बेहद धारदार था। 

Murderers killed four family members while sleeping in prayagraj
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala

एक आशंका यह भी है कि बरामद चापड़ परिवार का ही हो और बचने के लिए उसका इस्तेमाल किया गया हो। फिर भी मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने दोनों औजारों पर मिले फिंगर प्रिंट के नमूने एकत्र किए। इसके साथ ही कमरे में रखे अन्य सामानों पर मिले फिंगर प्रिंट के नमूने लेकर भी जांच के लिए लैब में भेजे हैं। 

विज्ञापन
Murderers killed four family members while sleeping in prayagraj
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala

बेटियों का मोबाइल मिला, पिता-पुत्र के फोन गायब
पुलिस अफसरों ने बताया कि जांच के दौरान घर में दो मोबाइल फोन मिले। जिनके बारे में बाद में पहुंचे परिजनों ने बताया कि इन्हें श्रेया व सृष्टि इस्तेमाल करती थीं। हालांकि मृतक वैद्य व उनके बेटे प्रिंस का मोबाइल घर से गायब मिला। कॉल लगाने पर दोनों नंबर बंद भी मिले। सूत्रों के मुताबिक, सर्विलांस के जरिये जानकारी पर यह भी पता चला है कि दोनों नंबर रात में घर में ही स्विच ऑफ कर दिए गए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed