सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Advertisement for UP TET 2026 released, applications begin on March 27; exam to be held in July

UP TET : यूपी टीईटी 2026 का विज्ञापन जारी, 27 मार्च से आवेदन शुरू; जुलाई में होगी परीक्षा

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 20 Mar 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
सार

UP TET NEWS : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) 2026 का विज्ञापन जारी कर दिया है। यह विज्ञापन 25 मार्च 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च से शुरू होने वाली ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

Advertisement for UP TET 2026 released, applications begin on March 27; exam to be held in July
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) 2026 का विज्ञापन जारी कर दिया है। यह विज्ञापन 25 मार्च 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च से शुरू होने वाली ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

Trending Videos

आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह के अनुसार, इस वर्ष परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए ओटीआर (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) व्यवस्था लागू की गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को पहले ओटीआर प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी, उसके बाद ही वे आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उन्होंने बताया कि विस्तृत विज्ञापन, दिशा-निर्देश एवं सूचना पुस्तिका आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले सभी निर्देशों का सावधानीपूर्वक अध्ययन कर लें और निर्धारित अर्हता पूरी करने के बाद ही आवेदन करें। यह परीक्षा प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) के लिए आयोजित की जाएगी।

यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रमुख तिथियां

ऑनलाइन पंजीकरण एवं शुल्क जमा प्रारंभ : 27 मार्च 2026

 

आवेदन एवं शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 26 अप्रैल 2026

 

आवेदन में संशोधन / शुल्क समाधान की अंतिम तिथि : 1 मई 2026

 

परीक्षा तिथि: 2, 3 और 4 जुलाई 2026

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed