सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Weather: Thunderstorm accompanied by heavy rain in the district, farmer dies due to lightning

Prayagraj Weather : बादलों की गर्जना के साथ जिले में हुई झमाझम बारिश, बिजली गिरने से किसान की मौत

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 20 Mar 2026 02:06 PM IST
विज्ञापन
सार

Prayagraj News : प्रयागराज में शुक्रवार सुबह हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया, लेकिन शहर से गांव तक परेशानी भी बढ़ गई। कई इलाकों में जलभराव हुआ, जबकि आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई।

Prayagraj Weather: Thunderstorm accompanied by heavy rain in the district, farmer dies due to lightning
शुक्रवार को सुबह साढ़े छह बजे कालिंदीपुरम नंदी चौराहे पर बारिश का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

प्रयागराज में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह साढ़े छह बजे हुई झमाझम बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। बादलों की तेज गर्जना के साथ हुई बारिश से सड़कों के साथ गली मुहल्लों में जल जमाव हो गया। बिजली गिरने से ग्रामीण इलाकों में एक किसान की मौत हो गई। उसका बेटा गंभीर रूप से झुलस गया है। कई मवेशी भी असमय काल के गाल में समा गए हैं। बारिश जिले के अधिकांश स्थानों पर हुई। दिन पर सूर्य  के दर्शन नहीं हुए। दोपहर में भी बूंदाबांदी होती रही। 

Trending Videos


शहर के कालिंदीपुर, अल्लापुर, दारागंज, सिविल लाइंस, कटरा, जानसेनगंज, अलोपीबाग, धूमनगंज, नैनी, झूंसी, फाफामऊ, अटाला, चौक आदि इलाकों में झमाझम बारिश हुई।  सोरांव,  नवाबगंज, शंकरगढ़, जसरा, मेजा, मांडा, कोरांव, करछना, फूलपुर, लालगोपालगंज, मऊआइमा, सोरांव, सहसों, हंडिया, प्रतापपुर, बरौत, जंघई आदि इलाकों में बरसात हुई। कई दिनों से मौसम की चेतावनी की के बाद शुक्रवार को बरसात से मौसम का रुख बदल गया। किसानों को बारिश से काफी नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। अरहर और गेहूं की फसल के चौपट होने की आशंका से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहसों में बिजली गिरने से किसान की मौत

सरायइनायत थाना क्षेत्र के सहसों पुलिस चौकी अंतर्गत चकिया घरहरा गांव में बिजली  गिरने से संग्राम सिंह यादव (58) की मौके पर मौत हो गई। उनका बेटा ज्ञान सिंह यादव भी झुलस गया है। जिसका इलाज शहर के हॉस्पिटल में चल रहा है। बिजली  की चपेट में आने से दो गायों की भी मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


शुक्रवार को जिले में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह करीब साढ़े छह बजे तेज गर्जना के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई। बारिश से मौसम खुशगवार हो गया और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली, लेकिन शहर से लेकर गांव तक इसका असर दिखाई दिया। तेज बारिश के चलते चौक, रोशनबाग,  अटाला, जानसेनगंज, मुट्ठीगंज समेत कई स्थानों पर सड़कों पर पानी भर गया है। ईद की खरीदारी और अलविदा जुमे की नमाज पढ़ने के लिए जाने वालों को काफी दिक्कत हुई। 

बारिश जिले के अधिकांश हिस्सों में हुई। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और सूर्य के दर्शन नहीं हुए। दोपहर में भी रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। मौसम में आई नरमी से तापमान में गिरावट महसूस की गई। बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं जलभराव और बिजली गिरने की घटनाओं ने चिंता भी बढ़ा दी। खराब मौसम के बीच लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed