सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PRSU: Students dissatisfied with the review committee's report continue their protest on the state university

PRSU: रिव्यू कमेटी की रिपोर्ट से असंतुष्ट छात्रों का राज्य विवि परिसर में प्रदर्शन जारी, फेल करने से हैं नाराज

संवाद न्यूज एजेंसी, नैनी (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 20 Mar 2026 02:40 PM IST
विज्ञापन
सार

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय के छात्रों का धरना प्रदर्शन विवि परिसर में शुक्रवार को भी जारी है। इसके पहले छात्रों ने मिर्जापुर राजमार्ग पर विवि प्रशासन का पुतला फूंका।

PRSU: Students dissatisfied with the review committee's report continue their protest on the state university
रज्जू भैया विवि परिसर में धरने पर बैठे छात्र। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय के छात्रों का धरना प्रदर्शन विवि परिसर में शुक्रवार को भी जारी है। इसके पहले छात्रों ने मिर्जापुर राजमार्ग पर विवि प्रशासन का पुतला फूंका। पूर्व में घोषित परीक्षा परिणाम में बैक और फेल करने से नाराज छात्र-छात्रा प्रदर्शन कर रहे हैं। इसे लेकर कुलपति द्वारा रिव्यू कमेटी गठित की गई थी। प्रदर्शन करने वाले छात्र अब अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए हैं।

Trending Videos

स्नातक व परास्नातक का परीक्षा परीणाम बीते एक मार्च को आया था, जिसमें बड़ी संख्या में छात्रों को बैक या फेल कर दिया गया था। इसे लेकर छात्रों ने बीते सात और 13 मार्च को भी प्रदर्शन किया था। सात मार्च के प्रदर्शन के बाद कुलपति ने रिव्यू कमेटी गठित की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी परिणाम की पुनरीक्षण किया और बुधवार को अपनी रिपोर्ट दी। इसमें फेल या बैक हुए लगभग 10 प्रतिशत छात्रों को राहत मिली। इसकी जानकारी होते ही छात्र बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय के मुख्य गेट पर विवि प्रशासन का पुतला फूंकने का प्रयास किया, जिससे कुछ देर के लिए मिर्जापुर मार्ग पर जाम लग गया था। पुलिस के पहुंचने पर छात्र वहां से प्रशासनिक भवन पर पहुंचे और धरने में बैठ गए। यहां छात्रों ने मांग न पूरी होने तक धरना जारी रखने का निर्णय लिया गया। छात्रों के आंदोलन को देखते हुए नैनी और औद्योगिक क्षेत्र की पुलिस परिसर में तैनात रही।

प्रदर्शनकारी छात्रों को धारा 168 के तहत पुलिस ने दिया नोटिस

PRSU: Students dissatisfied with the review committee's report continue their protest on the state university
पुलिस के द्वारा छात्रों को जारी किया गया नोटिस। - फोटो : संवाद।

विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन को लेकर पुलिस द्वारा छात्रों को बीएनएसएस 168 के तहत नोटिस जारी किया गया है। चेतावनी दी गई है कि कानून व्यवस्था बिगड़ती है कोई संज्ञेय घटना  होती है तो छात्र जिम्मेदार होंगे और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। रात में दो बजे पुलिस ने प्रदर्शनकारी 35 छात्रों को नोटिस जारी किया है। थानाध्यक्ष औद्योगिक क्षेत्र की ओर से कौंधियारा थाना क्षेत्र के तेंदुई निवासी शिवांशु द्विवेदी पुत्र संतोष कुमार समेत 35 छात्रों को जारी नोटिस में कहा गया है कि विश्वविद्यालय परिसर और उसके बाहर अराजकता पूर्वक तोड़फोड़, सड़क जाम और पुतला दहन की योजना बनाई जा रही है। इससे लोकशांति होने की प्रबल संभावना है। किसी भी छात्र को हानि पहुंचती है तो उसके लिए प्रदर्शनकारी छात्र जिम्मेदार होंगे। नोटिस उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed