सब्सक्राइब करें

प्रयागराजः परिवार के चार लोगों की हत्या के पीछे दुष्कर्म की आशंका, नशेड़ियों पर पुलिस की नजर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 03 Jul 2020 08:57 PM IST
विज्ञापन
possibility of misdeed behind the murder of four family members in prayagraj
मृतक परिवार - फोटो : amar ujala

होलागढ़ के बरई हरखपुर गांव में हुई सनसनीखेज वारदात में धारदार हथियार से हमलाकर एक परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई। मृतकों में वैद्य विमलेश पांडेय(48), उनका बेटा प्रिंस(18) व बेटियां श्रेया(22) व सृष्टि (18) शामिल हैं। वैद्य की पत्नी रचना(40) भी घर के भीतर ही मरणासन्न हालत में मिली, जिन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार की किसी से रंजिश की बात सामने नहीं आई है। फिलहाल अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर पुलिस तहकीकात में जुटी है। 


 

Trending Videos
possibility of misdeed behind the murder of four family members in prayagraj
मृतक परिवार - फोटो : amar ujala

मूल रूप से प्रतापगढ़ के बाघराय थाना स्थित चकवण गांव के रहने वाले विमलेश पिछले 20 वर्षों से होलागढ़ के बरई हरखपुर गांव में रहते थे। वह आसपास के गांवों में आयुर्वेदिक दवाएं बेचते थे। परिवार में पत्नी रचना के अलावा एक बेटा व तीन बेटियों में बड़ी सोनम की शादी हो चुकी है। बेट इंटर में पढ़ता था जबकि मझली व छोटी बेटी नवाबगंज स्थित केएल पब्लिक स्कूल में पढ़ाती थीं। विमलेश रोज सुबह टहलने जाते थे। शुक्रवार सुबह पड़ोस के शुक्लनपुर गांव निवासी छोटेलाल शुक्ल उन्हें बुलाने पहुंचे तो कई बार आवाज देने के बाद भी भीतर से जवाब नहीं मिला। धक्का देने पर दरवाजा खुला तो गली के ठीक सामने रखे तख्त पर विमलेश का खून से लथपथ शव देख वह चीखने लगे। शोर सुनकर जुटे आसपास के लोग भीतर गए तो कुछ दूर पर ही रचना मरणासन्न हाल में पड़ी थी। जबकि प्रिंस व दोनों बेटियों के शव अलग-अलग कमरों में पड़े मिले। सभी के गले पर धारदार हथियार से वार किया गया था। चार हत्याओं की खबर पर सनसनी फैल गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
possibility of misdeed behind the murder of four family members in prayagraj
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala

मौके पर पहुंची पुलिस ने रचना को एसआरएन अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। तब तक एडीजी, डीएम, एसएसपी समेत तमाम अफसर भी मौके पर पहुंच गए। पांच घंटे तक जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने करीब डेढ़ बजे चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

possibility of misdeed behind the murder of four family members in prayagraj
मृत प्रिंस, श्रेया और सृष्टि - फोटो : amar ujala

अस्त-व्यस्त मिले कपड़े, दुष्कर्म की भी आशंका
मृतक वैद्य की दोनों बेटियों के कपड़े अस्त-व्यस्त मिले हैं जिससे एक आशंका यह भी है कि हत्या से पहले उनके साथ दुष्कर्म किया गया हो। मृतक के भाई अशोक पांडेय की ओर से दी गई तहरीर में भी इसकी आशंका जताई गई है। घर में रखा सामान भी बिखरा पड़ा था, ऐसे में उनका कहना है कि हत्यारों ने लूटपाट भी की।

विज्ञापन
possibility of misdeed behind the murder of four family members in prayagraj
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
घुमंतू गिरोहों, नशेड़ियों पर नजर
पुलिस के मुताबिक, मृतक वैद्य के भाई व बेटी ने किसी दुश्मनी की बात से इंकार किया है। गांववालों से पूछताछ में भी किसी विवाद की जानकारी नहीं मिल सकी। ऐसे में शक की सुई घुमंतू गिरोहों व नशेड़ियों पर है। नवाबगंज क्षेत्र में पूर्व में भी इस तरह की सामूहिक हत्याएं हो चुकी हैं, ऐसे में इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है। 

अब तक की जांच में किसी रंजिश की बात सामने नहीं आई है। अलग-अलग बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल की जा रही है जिसके लिए कई टीमें लगाई गई हैं। 
प्रेमप्रकाश, एडीजी जोन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed