सब्सक्राइब करें

प्रयागराज में एक ही परिवार के चार लोगों की धारदार हथियार से हत्या, एक की हालत नाजुक

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 03 Jul 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
uttar pradesh news four members of family killed in prayagraj
मौके पर पहुंची पुलिस और लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

होलागढ़ के बरई हरखपुर गांव में हुई सनसनीखेज वारदात में धारदार हथियार से हमलाकर एक परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी गई। मृतकों में वैद्य विमलेश पांडेय(48), उनका बेटा प्रिंस(18) व बेटियां श्रेया(22) व सृष्टि (18) शामिल हैं।



वैद्य की पत्नी रचना(40) भी घर के भीतर ही मरणासन्न हालत में मिली, जिन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार की किसी से रंजिश की बात सामने नहीं आई है। फिलहाल अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर पुलिस तहकीकात में जुटी है। 

Trending Videos
uttar pradesh news four members of family killed in prayagraj
मां और बेटा - फोटो : अमर उजाला।

मूल रूप से प्रतापगढ़ के बाघराय थाना स्थित चकवण गांव के रहने वाले विमलेश पिछले 20 वर्षों से होलागढ़ के बरई हरखपुर गांव में रहते थे। वह आसपास के गांवों में आयुर्वेदिक दवाएं बेचते थे। परिवार में पत्नी रचना के अलावा एक बेटा व तीन बेटियों में बड़ी सोनम की शादी हो चुकी है।

बेट इंटर में पढ़ता था जबकि मझली व छोटी बेटी नवाबगंज स्थित केएल पब्लिक स्कूल में पढ़ाती थीं। विमलेश रोज सुबह टहलने जाते थे। शुक्रवार सुबह पड़ोस के शुक्लनपुर गांव निवासी छोटेलाल शुक्ल उन्हें बुलाने पहुंचे तो कई बार आवाज देने के बाद भी भीतर से जवाब नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
uttar pradesh news four members of family killed in prayagraj
मृतक भाई-बहनों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

धक्का देने पर दरवाजा खुला तो गली के ठीक सामने रखे तख्त पर विमलेश का खून से लथपथ शव देख वह चीखने लगे। शोर सुनकर जुटे आसपास के लोग भीतर गए तो कुछ दूर पर ही रचना मरणासन्न हाल में पड़ी थी। जबकि प्रिंस व दोनों बेटियों के शव अलग-अलग कमरों में पड़े मिले।

सभी के गले पर धारदार हथियार से वार किया गया था। चार हत्याओं की खबर पर सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने रचना को एसआरएन अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। तब तक एडीजी, डीएम, एसएसपी समेत तमाम अफसर भी मौके पर पहुंच गए। पांच घंटे तक जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने करीब डेढ़ बजे चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

uttar pradesh news four members of family killed in prayagraj
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

अस्त-व्यस्त मिले कपड़े, दुष्कर्म की भी आशंका

मृतक वैद्य की दोनों बेटियों के कपड़े अस्त-व्यस्त मिले हैं जिससे एक आशंका यह भी है कि हत्या से पहले उनके साथ दुष्कर्म किया गया हो। मृतक के भाई अशोक पांडेय की ओर से दी गई तहरीर में भी इसकी आशंका जताई गई है। घर में रखा सामान भी बिखरा पड़ा था, ऐसे में उनका कहना है कि हत्यारों ने लूटपाट भी की।

घुमंतू गिरोहों, नशेड़ियों पर नजर

पुलिस के मुताबिक, मृतक वैद्य के भाई व बेटी ने किसी दुश्मनी की बात से इंकार किया है। गांववालों से पूछताछ में भी किसी विवाद की जानकारी नहीं मिल सकी। ऐसे में शक की सुई घुमंतू गिरोहों व नशेड़ियों पर है। नवाबगंज क्षेत्र में पूर्व में भी इस तरह की सामूहिक हत्याएं हो चुकी हैं, ऐसे में इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है। 

अब तक की जांच में किसी रंजिश की बात सामने नहीं आई है। अलग-अलग बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल की जा रही है जिसके लिए कई टीमें लगाई गई हैं। 

प्रेमप्रकाश, एडीजी जोन

विज्ञापन
uttar pradesh news four members of family killed in prayagraj
होलागढ़ हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घर के भीतर के जो हालात थे उससे यही लग रहा था कि वैद्य के बेटे व दोनों बेटियों को तो चारपाई से उठने का भी मौका नहीं मिला। हत्यारों ने सोते समय ही धारदार हथियार से वार कर उन्हें मौत की नींद सुला दिया। वैद्य के गले के अलावा शरीर के कई अन्य हिस्सों में भी जख्म के निशान मिलने से माना जा रहा है कि जान बचाने  के लिए उन्होंने हत्यारों से जमकर संघर्ष किया। घर के भीतर काफी मात्रा में खून भी बिखरा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed