सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Wife beaten to death in a family dispute in Jhunsi, accused husband arrested by police

Prayagraj : झूंसी में पारिवारिक विवाद में पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, आरोपी पति को पुलिस ने पकड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी, झूंसी (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 26 Mar 2026 01:02 PM IST
विज्ञापन
सार

झूंसी के चमनगंज इलाके में पारिवारिक विवाद में एक महिला की उसके पति ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। विवाद के दौरान पति ने लोहे का प्रेस पत्नी के सिर पर मार दिया। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी।

Wife beaten to death in a family dispute in Jhunsi, accused husband arrested by police
झूंसी के चमनगंज में महिला की हत्या के बाद छानबीन करती पुलिस। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार

झूंसी के चमनगंज इलाके में पारिवारिक विवाद में एक महिला की उसके पति ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। विवाद के दौरान पति ने लोहे का प्रेस पत्नी के सिर पर मार दिया। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को सुबह हुई। आरोपी पति पुलिस हिरासत में है। दंपती की शादी वर्ष 2021 में मेट्रोमोनियल साइट के माध्यम से हुई थी। 

Trending Videos


अमृतसर पंजाब का मूल निवासी हेमंत काफी समय से झूंसी के चमनगंज इलाके में रहता है। वह बैग सिलाई और रिपेयरिंग का कार्य करता है। उसकी शादी स्वीटा (40) नाम की महिला से वर्ष 2021 में मेट्रोमोनियल साइट के माध्यम से हुई थी। दोनों को एक बच्ची है। पुलिस के अनुसार विवाह के बाद से ही दंपती के बीच अक्सर लड़ाई झगड़ा होता था। बुधवार की रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई जो मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान हेमंत ने घर में रखे लोहे के वजनी प्रेस से स्वीटा के सिर पर प्रहार कर दिया। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। उसकी रात में ही मौत हो गई। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को सुबह दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। घर में हेमंत की मां और बहन भी रहती हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed