सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PWD gives report, entire cold store will have to be demolished, entire building has become weak

Prayagraj : पीडब्ल्यूडी ने दी रिपोर्ट, गिराना पड़ेगा पूरा कोल्ड स्टोर, कमजोर पड़ चुकी है पूरी इमारत

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 26 Mar 2026 02:46 PM IST
विज्ञापन
सार

फाफामऊ के चंदापुर में प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर स्थित आदर्श कोल्ड स्टोर की इमारत पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने अपनी जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को सौंप दी है।

PWD gives report, entire cold store will have to be demolished, entire building has become weak
कोल्ड स्टोरेज में ब्लास्ट के बाद राहत कार्य में लगई गई जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

फाफामऊ के चंदापुर में प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर स्थित आदर्श कोल्ड स्टोर की इमारत पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने अपनी जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा को सौंप दी है। इमारत अब सुरक्षित नहीं रह गई है, इसलिए इसे गिराना पड़ेगा।

Trending Videos


हालांकि, इमारत को ध्वस्त करने पर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है, क्योंकि प्रशासन की प्राथमिकता सबसे पहले वहां रखीं आलू की एक लाख 30 हजार बोरियों को सुरक्षित बाहर निकलवाने की है, लेकिन यह तो तय है कि कोल्ड स्टोर का दोबारा संचालन नहीं होगा और अगर कोई वहां नए सिरे से कोल्ड स्टोर चलाना चाहता है तो मौजूदा इमारत को ध्वस्त करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी की रिपोर्ट के अनुसार पिलर पहले से ही काफी कमजोर थे और सीलन के कारण अंदर लगी सरिया में भी जंग (रस्ट) लग चुकी है। ऐसे में कंक्रीट और सरिया एक-दूसरे से जुड़े रहने के बजाय अलग हो गए हैं और पिलर काफी कमजोर हो चुके हैं। जंग लगने के कारण सरिया के मुड़ने की प्रवृत्ति भी प्रभावित हुई है। अधिक मोड़ने पर वह टूट जाएगी और ऐसे में इमारत का दूसरा हिस्सा भी ढह सकता है।

साथ ही छत पर लगे स्टील बार को भी ठीक से कवर नहीं किया गया है, जिससे छत काफी कमजोर हो चुकी है। रिपोर्ट में साफ तौर पर उल्लेख किया गया है कि भवन निर्माण में तकनीकी सावधानी नहीं बरती गई और भवन का अनुरक्षण भी नियमित रूप से नहीं किया गया। इस रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन अब आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।

पीडब्ल्यूडी की रिपोर्ट के अनुसार कोल्ड स्टोर काफी जर्जर हालत में है और मौजूदा इमरात में कोल्ड स्टोर का संचालन अब नहीं किया जा सकता है। इमारत अब सुरक्षित नहीं रह गई है। ऐसे में वहां कोल्ड स्टोर दोबारा चलाने या अन्य गतिविधियों के लिए मौजूदा इमारत को ध्वस्त कराके नया निर्माण कराना होगा। फिलहाल प्राथमिकता यही है कि कोल्ड स्टोर में रखीं किसानों के आलू की बोरियां सुरक्षित बाहर निकाल ली जाएं। - मनीष कुमार वर्मा, जिलाधिकारी

कोल्ड स्टोर के पास कारखाने का लाइसेंस भी नहीं

कोल्ड स्टोर के पास कारखाने का लाइसेंस भी नहीं है। उप निदेशक कारखाना, प्रयागराज कमल किशोर पांडेय ने जिलाधिकारी को सौंपी अपनी रिपोर्ट में यह खुलासा किया है। उप निदेशक के अनुसार पूर्व में भी कोल्ड स्टोर का निरीक्षण किया जा चुका है और कई बार नोटिस भी जारी किया गया है। कोल्ड स्टोर काे कारखाना परिसर एवं भवनों काे कारखाने के रूप में उपयोग करने से पूर्व परिसर एवं भवन का नक्शा और स्थायित्व का प्रमाणपत्र तैयार कराकर नक्शे का सक्षम प्राधिकारी से अनुमोदन नहीं कराया गया। इसके साथ ही नियमानुसार शुल्क जमा कर कारखाना अधिनियम 1948 के तहत पंजीकरण कराकर लाइसेंस प्राप्त नहीं किया गया। 

तीन साल से नहीं दिया फिटनेस सिर्टिफिकेट

फाफामऊ के चंदापुर में आदर्श कोल्ड स्टोर का संचालन 1992 में शुरू किया गया था, लेकिन 2013 में इसे बंद कर दिया गया। 2023 में पुन: इसका संचालन शुरू किया गया। कोल्ड स्टोर संचालक ने 2023 से इसका फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं दिया। उद्यान विभाग की ओर से दी गई रिपोर्ट के अनुसार फिटनेस सर्टिफिकेट के लिए कई बार नोटिस भी जारी किया गया, लेकिन सर्टिफिकेट प्रस्तुत नहीं किया गया।

कोल्ड स्टोर में आलू की 1.30 लाख बोरियां

आदर्श कोल्ड स्टोर का एक हिस्सा गिरने के बाद भी वहां आलू की एक लाख 30 हजार हजार बोरियां रखी हैं और हर बोरी में 50 किलो आलू है। इनमें से 20 हजार बोरियां कोल्ड स्टोर के आंगन में रखी हैं, जिन्हें बुधवार को हटाया गया। एक लाख 10 हजार बोरियां अब भी कोल्ड स्टोर परिसर में रखी हैं। बोरियाें को निकालने से पहले यह आकलन किया जा रहा है कि जर्जर इमारत से इन्हें कैसे बाहर लाया जाए। इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि आलू की बोरियों को दूसरे कोल्ड स्टोर में शिफ्ट किया जाएगा और मलबे में आलू दबने से जो नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई कोल्ड स्टोर संचालन करेगा। 

डीएम ने सभी कोल्ड स्टोर की शुरू कराई जांच

डीएम मनीष कुमार वर्मा ने प्रयागराज के सभी 50 कोल्ड स्टोर की जांच शुरू करा दी है। डीएम ने बताया कि इसके लिए एसडीएम की अध्यक्षता में टीम गठित कर दी गई है। कोई कोल्ड स्टोर मानक के विपरीत पाया जाता है तो उसका लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर ध्वस्तीकरण भी किया जा सकता है। जांच रिपोर्ट अगले हफ्ते आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed