सब्सक्राइब करें

Prayagraj Corona Update: प्रयागराज में कोरोना के 15 नए मामले सामने आए, दवा कारोबारी के परिवार के 10 लोग संक्रमित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 30 Jun 2020 12:55 AM IST
सार

कोरोना मीटर
  • कुल संख्या 296
  • नए मरीज  15
  • एक्टिव केस 78
  • ठीक होकर घर गए 210
  • हॉटस्पॉट    152
  • मौत         9

विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: 15 cases of corona were reported in Prayagraj,
prayagraj news - फोटो : prayagraj

लीडर रोड के दवा कारोबारी एवं केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष के परिजनों पर कोरोना ने कहर ढा दिया। सोमवार को दवा कारोबारी के परिवार के पत्नी, बच्चे सहित कुल 10 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। सभी के संपर्क में आने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। इसके अलावा सैदाबाद मेंदो, मालवीय नगर, सर्वोदय नगर और कीडगंज से भी एक-एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। सभी को देर रात हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। एक दिन में कुल 15 नए केस सामने आए।

Trending Videos
Prayagraj Corona Update: 15 cases of corona were reported in Prayagraj,
prayagraj news - फोटो : prayagraj

दवा कारोबारी के पॉजिटिव होने की रिपोर्ट 24 जून को आई थी। उसी के बाद उनके संपर्क में आने वाले परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों के नमूने लिए गए थे। सोमवार रिपोर्ट आई तो कारोबारी की पत्नी, भाई, दो बेटियां, 72 वर्षीय मां, भाभी, बहन, बहनोई, भांजा, भांजी पॉजिटिव मिले। स्वास्थ्य विभाग पॉजिटिव आए रिश्तेदारों के संपर्क की तलाश कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: 15 cases of corona were reported in Prayagraj,
prayagraj news - फोटो : prayagraj

उधर सैदाबाद के बरौना मोतिहा की 26 जून को पॉजिटिव आई महिला का पति और तीन वर्षीय बेटी भी कोरोना की चपेट में आ गए। इसके अलावा कीडगंज के प्रेमनगर इलाके के 61 वर्षीय, अल्लापुर के सर्वोदय नगर के 43 वर्षीय तथा मालवीय नगर के 64 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

Prayagraj Corona Update: 15 cases of corona were reported in Prayagraj,
prayagraj news - फोटो : prayagraj

इन तीनों में संक्रमण के सोर्स का पता नहीं चल सका। इन लोगों का कोई यात्रा इतिहास भी नहीं है। बुखार, खांसी की शिकायत पर इनकी जांच कराई गई और रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि सैदाबाद और दवा कारोबारी के परिवार और रिश्तेदारों को क्वारंटीन कर दिया गया था।

विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: 15 cases of corona were reported in Prayagraj,
prayagraj news - फोटो : prayagraj
इसके बावजूद उनके संपर्क में आने वालों की जानकारी ली जा रही हैं। तीन अन्य पॉजिटिव आए लोगों के परिवार के दो दर्जन सदस्यों को क्वारंटीन कर दिया गया है। उनकी भी कोरोना जांच होगी। मंगलवार को नमूने लिए जाएंगे।

छह संदिग्ध भर्ती, 444 के लिए गए नमूने 

स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में सोमवार को छह लोगों को संदिग्ध वार्ड में भर्ती किया गया है। इसमें दो लोग प्रतापगढ़ जिले के हैं जबकि चार प्रयागराज के अलग-अलग इलाकों के हैं। चिकित्सालय में कोरोना की स्क्रीनिंग कराने के लिए तीन सौ के करीब लोग आए थे।

उधर, स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर के साथ जिले के कई इलाकों में लोगों के नमूने लिए गए। डॉ0 ऋषि सहाय के मुताबिक सोमवार को 444 लोगों के नमूने लिए गए हैं। ये नमूने एसआरएन से 47, सिविल लाइंस से 30, नैनी से 20, करेलाबाग से 13, दारागंज से 24, कांलिंदीपुरम से 70, नुरूल्लाहरोड से 100, कीडगंज से 140 नमूने शामिल हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed