सब्सक्राइब करें

प्रयागराज में चार आरओबी और गंगा पर पक्का पुल जल्द बनेगा 

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 Jun 2020 08:22 PM IST
विज्ञापन
Four ROBs in Prayagraj and Concrete bridge over Ganga will be built soon
prayagraj news - फोटो : prayagraj

कोरोना संक्रमण के बीच डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को सड़क और सेतु निर्माण के लिए 566 परियोजनाओं का शिलान्यास कर ठहरे विकास को गति प्रदान की। इनमें 882 किमी सड़कों के अलावा चार आरओबी और झूंसी के पास गंगा पर एक पक्का पुल की आधारशिला रखी गई। इन परियोजनाओं की लागत 661 करोड़ रुपये निर्धारित है।

Trending Videos
Four ROBs in Prayagraj and Concrete bridge over Ganga will be built soon
prayagraj news - फोटो : prayagraj

जिले में एक बार फिर सड़कों और पुलों के निर्माण के जरिए विकास की गति तेज करने की तैयारी है। सर्किट हाउस में डिप्टी सीएम लोक निर्माण विभाग के अलावा राज्य सेतु निर्माण निगम की परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इसमें कुंभ के दौरान निर्मित ससुर खदेरी नदी पर पुल का उन्होंने लोकार्पण किया। इसके अलावा पांच पुलों का शिलान्यास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Four ROBs in Prayagraj and Concrete bridge over Ganga will be built soon
पुल - फोटो : अमर उजाला।

इसमें शास्त्री पुल के पास खेवइया नाला पर पक्के पुल का निर्माण शामिल है। साथ ही चार आरओबी का भी शिलान्यास किया गया। इसमें बामपुर में मेजा रोड, दिघिया, भीरपुर और पंचदेवरा में भी आरओबी परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। परियोजनाओं के डिजिटल लोकार्पण एवं शिलान्यास के मौके पर डिप्टी सीएम ने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौर में भी केंद्र की नरेंद्र मोदी और योगी सरकार ने विकास की गंगा को रुकने नहीं दिया है।

Four ROBs in Prayagraj and Concrete bridge over Ganga will be built soon
Bridge - फोटो : सोशल मीडिया

इस महामारी के दौर में कुछ रुकावटें आईं, लेकिन हम किसी भी कीमत पर न तो रुकने वाले हैं, न डरने वाले हैं। इस संक्रमण काल में हम सतर्क रहकर जनता से किए गए वादों के अनुरूप विकास की गंगा को आगे बढ़ाएंगे। इस अवसर पर राज्य सेतु निर्माण निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक आरके सिंह, पीडब्ल्ल्यूडी के मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता वीके राय के अलावा एक्सईएन समेत अन्य विभागों के अफसर मौजूद थे।

विज्ञापन
Four ROBs in Prayagraj and Concrete bridge over Ganga will be built soon
पुल

बक्शी बांध और सलोरी में आरओबी निर्माण के लिए धन जल्द

बक्शी बांध और सलोरी में लंबे समय से आरओबी निर्माण की जनता की मांग जल्द पूरी होगी। परियोजनाओं के शिलान्यास के मौके पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जल्द ही वह बक्शीबांध और सलोरी में आरओबी के लिए धन स्वीकृत कराएंगे, ताकि वहां निर्माण शुरू हो सके और जाम से लोगों को निजात मिल सके। डिप्टी सीएम ने रिंग रोड परियोजना को भी आगे बढ़ाने के लिए अफसरों को निर्देश दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed