{"_id":"5ef74d988ebc3e42db6b060b","slug":"samajwadi-party-leader-detained-before-taking-out-cycle-rally","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साइकिल रैली निकालने से पहले ही हिरासत में लिए गए सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल रैली निकालने से पहले ही हिरासत में लिए गए सपाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 27 Jun 2020 07:16 PM IST
सार
आंदोलन के मुद्दे
पेट्रोल, डीजल के दाम में बढ़ोतरी
लखनऊ में कार्यर्ताओं पर लाठीचार्ज
बिजली बिल, हाउस टैक्स वसूली में मनमानी
बेरोजगारी
प्रयागराज में कानून व्यवस्था
69000 शिक्षक भर्ती में धांधल
सपा कार्यकर्ताओं पर उत्पीड़न
विज्ञापन
1 of 5
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
Link Copied
पेट्रोल, डीजल के दामों में वृद्धि तथा लखनऊ में लाठीचार्ज के विरोध समेत कई मुद्दों को लेकर शनिवार को साइकिल मार्च निकालने जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
पार्टी कार्यालय गेट पर हिरासत में लेकर उन्हें पुलिस लाइन ले आया गया। इस दौरान उनकी पुलिस कर्मियों से तीखी झड़प हुई है तथा कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस लाइन पहुंचे एसीएम ने उनसे ज्ञापन लिया। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
Trending Videos
2 of 5
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में बढ़ोतरी के विरोध में सपाइयों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। लखनऊ में आंदोलन के दौरान पुलिस ने उन पर बल प्रयोग किया। इससे उनकी नाराजगी और बढ़ गई है। इसके विरोध में युवजन सभा की ओर से जार्जटाउन स्थित पार्टी कार्यालय से कलक्ट्रेट तक साइकिल रैली निकालने की घोषणा की गई थी। इसके मद्देनजर समय से पहले भारी संख्या में फोर्स ने पार्टी कार्यालय को घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
इसके अलावा कार्यालय के दोनों तरफ सड़क पर बेरिकेडिंग कर दी गई तथा कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यालय की तरफ जाने से रोका जा रहा था। हालांकि, रैली की अगुवाई करने वाले संदीप यादव समेत कई कार्यकर्ता पहले ही पहुंच गए। उन्होंने दिन में करीब 11.30 बजे पार्टी कार्यालय गेट पर सरकार विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी और रैली निकालने की कोशिश की लेकिन गेट पर पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया।
4 of 5
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
इस पर कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया तथा नोकझोक भी हुई लेकिन पुलिस वैन में बैठाकर उन्हें पुलिस लाइन ले आई। कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिए जाने की सूचना के बाद निवर्तमान महानगर अध्यक्ष सै.इफ्तेखार हुसैन, रविंद्र यादव, दान बहादुर मधुर, सै.मो.अस्करी, सुशील यादव आदि पुलिस लाइन पहुंच गए।
दिन में करीब तीन बजे पुलिस लाइन पहुंचे एसीएम चतुर्थ जितेंद्र पाल ने ज्ञापन लिया। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। हिरासत में संदीप यादव, रेहान अहमद, अरुण यादव, कुलदीप, सौरभ, शिवाकांत, विकास शुक्ला, जयशकर, मोहित कुमार, राजेश कुमार, आकाश सिह, विशाल रावत, रोहित किसान, ऋतुराज गौड़, अभिषेक नारायण सिंह, अतुल यादव, अमित बागी, पवन गोस्वामी लिया गया।
अदील हमजा को घर से उठाया गयासपा कार्यकर्ताओं के आंदोलन को देखते हुए इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व उपाध्यक्ष अदील हमजा को पुलिस ने सुबह ही उनके आवास से उठा लाई थी। पार्टी प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने बताया कि अदील को दिन भर थाने में बैठाए रखा गया। दोपहर बाद उन्हें भी छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
5 of 5
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
लाठीचार्ज के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला दहन
लखनऊ में आंदोलनरत सपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में भी आंदोलन तेज हो गया है। नाराज पार्टी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघभ्भवन पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्रवाई को लोकतंत्र के खिलाफ बताया। उन्होंने इसे लेकर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। पुतला दहन करने वालों में अविनाश विद्यार्थी, अजय सम्राट, भूदेव यादव, मोहम्मद सलमान, विजयकांत, विपिन, अजय पाल, विवेक यादव, सलमान, अजर अंसारी, मसूद अंसारी, गोलू पासवान आदि शामिल रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।